कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की दो बार गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,”गोडसे आजाद भारत का पहला आतंकी था जिसने महात्मा गांधी को मारा था। उन नेताओं पर लानत हैं जो अपने दिल में गोडसे को रखते हैं और गांधी को महज होठों पर रखते हैं। साहस रखो जिग्नेश मेवाणी, सत्य की जीत होगी।”
प्रकाश राज के ट्वीट पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। अभय तिवारी नाम के यूजर ने लिखा,’अगर मेवाणी निर्दोष है तो कोर्ट जाओ और छुड़वा लो। कानून अपना काम करता है और आपकी मर्जी और कल्पना के अनुसार नहीं जाता है। असहिष्णु…पूछ रहा हूं।’
तमाम लोग प्रकाश राज के ट्वीट के अंत में लिखे हैशटैग को लेकर उनकी खिंचाई करने लगे। कुछ लोग गांधी और गोडसे को लेकर तर्क वितर्क करने लगे। शशांक शेखर झा ने लिखा,जब कोई सवाल ही नहीं है तो फिर पूछ क्यों रहे हैं?
सत्या पाटिल ने लिखा,”1983 का क्या हुआ, जब राजीव गांधी के काल में कई सिखों की हत्या की गई थी। आज आपको राजीव गांधी आदर्श लगते हैं?”
हरीष जोशी ने लिखा,” मुझे लगता है कि आप एक गवाह हैं और बहुत करीब से देखे हैं और जानते हैं कि गोडसे ने गांधी को क्यों मारा? कोई इन्हें बताओ कि गोडसे ने गांधी को क्यों मारा। जवाब बहुत ही आसान है कि किसी को नहीं पता क्यों मारा। लेकिन हम गूगल करते हैं और ट्वीट कर देते हैं।”
पीएस सुंदराजन ने लिखा,”प्रकाश राज को इतिहास को पूरा पढ़ने दें (उन स्कूलों में नहीं जहां केवल मुगलों के बारे में कहानियां उपलब्ध हैं) और तब गांधी के बारे में बात करते हैं।’
क्या है मामला? बता दें कि पिछले दिनों असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 18 अप्रैल को उन्हें जमानत मिली, लेकिन एक अन्य मामले में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था।