अनुराग कश्यप इन दिनों ब्राह्मण समुदाय पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस बयान को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। मनोज मुंतशिर और पायल घोष के बाद अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। गहना वशिष्ठ ने सोमवार, 21 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और FIR की मांग की है। उन्होंने अनुराग के बयान को “अपमानजनक और शर्मनाक” बताया है।

गहना ने अनुराग कश्यप के शब्दों के चयन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही बयान किसी और धर्म समुदाय के खिलाफ होता, तो अब तक फतवे जारी हो गए होते। क्या ब्राह्मणों को कुछ भी बोल देना इतना आसान है? फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस तरह के बयान देना बिल्कुल गलत है। अनुराग कश्यप की इस टिप्पणी के खिलाफ देश के अन्य हिस्सों से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दिल्ली के आनंद विहार में भी सचिन शर्मा नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

गहना वशिष्ठ कौन हैं?

गहना वशिष्ठ एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका असली नाम वंदना तिवारी है। वे बोल्ड वेब सीरीज जैसे ‘गंदी बात’ और ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग और टीवी विज्ञापनों से शुरू किया और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर रुख किया।

दिव्यांग पर टिप्पणी कर बुरे फंसे समय रैना, 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत वाले बच्चे का उड़ाया था मजाक, सुप्रीम कोर्ट भी परेशान

कानूनी विवादों में भी रह चुकी हैं गहना

साल 2021 में गहना वशिष्ठ को पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वे सिर्फ बोल्ड कंटेंट बनाती हैं, पोर्न नहीं। साल 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन किया था।

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड का निधन, ढाई महीने पहले ही हुआ था तलाक, एक्ट्रेस ने की ये विनती | TV Adda

अनुराग कश्यप का विवाद क्या है?

अनुराग कश्यप बीते कुछ समय से सेंसर बोर्ड द्वारा उनकी फिल्म ‘फुले’ को लेकर अपनाए गए रुख से नाराज हैं। इसी नाराजगी के बीच जब एक इंस्टाग्राम यूजर ने उन्हें ट्रोल किया, तो जवाब में उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर दी, जो अब विवाद का कारण बन गई है।

इससे पहले मनोज मुंतशिर ने भी वीडियो शेयर करके अनुराग कश्यप पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। मनोज ने अनुराग को संबोधित करते हुए गुस्से में कहा था कि अपनी औकात में रहो। यहां क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं।