भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर तमाम लोग बधाई दे रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने भी इसे गर्व की बात बताया है। महाभारत फेम गजेंद्र चौहन ने भी इस बात पर ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर पूछा है कि और कितने अच्छे दिन चाहिए। इसपर यूजर्स ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी है।
गजेंद्र चौहान ने लिखा,”अमेरिका में कमला हैरिस,ब्रिटेन में ऋषि सुनक,भारत में नरेंद्र मोदी। और कितने अच्छे दिन चाहिए? भारत माता की जय!” इसपर मयंक भारद्वाज ने लिखा,”नौकरी कमला हैरीस देंगी,अर्थव्यवस्था ऋषि सुनक संभाल लेंगे,चुनाव नरेंद्र मोदी लड़ लेंगे और क्या चाहिए।”
सपना हरिहरन नाम के यूजर ने लिखा,”सबसे पहले ऋषि सुनक एक ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके माता-पिता तंजानिया और केन्या में पैदा हुए थे। दूसरे वो एक हिंदू हैं जिन्हें बीफ से कोई समस्या नहीं है और 2014 से पहले भी हमने गर्व से भारत माता की जय कहा था।” शहजाद नाम के यूजर ने लिखा,”ये खुद सोचो कि विदेश में बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक को कितना सम्मान देते हैं, प्रधानमंत्री ही बना देते हैं और हमारे यहां हिंदू-मुस्लिम में ही लगे रहते हैं।”
गौतम नाम के यूजर ने लिखा,”कमला हैरिश का तो सही हैं क्योंकि वो भारत की निवासी हैं मगर ऋषि सुनक का तो भारत देश से कुछ लेना देना नहीं है फिर भी भक्त गण उछले घूम रहें हैं। इनके पिता अफ्रीका में रहते थे बाद में लंदन चले गए जहां इनका जन्म हुआ। दादा पाकिस्तान के थे। इनका खत्री परिवार व्यापार करता था।”
कुमार विश्वास ने भी ऋषि सुनक के पीएम बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”हम हैं देसी हां मगर हर देश में छाए हैं हम।” इसपर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। किशन सिंह ने लिखा,”सुनक यूके में पीएम बन पाए क्योंकि भारत जैसी ओछी राजनीति वहां नहीं है। सोचो अगर यूके में भी विदेशी मूल के मूद्दे पर विपक्ष विरोध पर उतर आता तो क्या सुनक पीएम बन पाते? मुद्दा कॉमन है। बस देश अलग है।”