Gadar 2 Clip Leak: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। पहले तारा सिंह यानी सनी देओल (Sunny Deol) का शूट करते हुए लुक वायरल हुआ और अब फिल्म के एक सीन की क्लिप लीक हो गई है। जिसमें सनी देओल फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल खंबे से बंधी एक्ट्रेस सिमरत कौर (Simrat Kaur) के लिए कई लोगों के साथ लड़ते दिख रहे हैं।
लीक हुई वीडियो में आउटडोर एक सीन शूट हो रहा है। जिसमें वह और सिमरत कौर को खंबे रस्सी से खंबे के साथ बांधा हुआ है। आसपास कई सैनिकों के साथ कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को बचाने के लिए सनी खंबा तोड़कर उन लोगों के साथ एक्शन में दिख रहे हैं। ये भी दिखाया गया कि फिल्म के पहले पार्ट में हैंडपंप उखाड़ने वाले तारा सिंह इस बार खंबे को तोड़ देते हैं।
इससे पहले लीक हुई फिल्म की कहानी
अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी भी कुछ दिनों पहले लीक हो चुकी है। पहले पार्ट में तारा सिंह अपनी पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर आया था। लेकिन इस बार वह उन्हें 22 साल बाद वापस लेने जाएगा। उनका बेटा इंडियन आर्मी में सिपाही है और वह उसके साथ पाकिस्तान जाएंगे और इस बार भी गदर मचाएंगे।
आपको बता दें कि साल 2001 में आई Gadar का दूसरे पार्ट का पोस्टर 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इस बार भी मुख्य किरदारों में वही चेहरे नजर आने वाले हैं। लेकिन अशरफ अली (जिसका किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था)समेत कुछ लोग इसमें नहीं होंगे।
इस पार्ट में ये एक्टर्स होंगे
‘गदर 2’ में अमीषा पटेल ही शकीना का किरदार निभाएंगी और उत्कर्श शर्मा 22 साल बाद भी तारा सिंह और शकीना के बेटे के किरदार में दिखेंगे। बता दें कि उत्कर्श इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। इनके अलावा सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
