Gadar 2 Free Ticket Raksha Bandhan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) इन दिनों देश में ही नहीं पूरी दुनिया में ही छाई हुई है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसे रिलीज हुए 19 दिन का वक्त हो गया है और अब सभी की नजर इसके इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है। सभी आस लगाए बैठे हैं कि मूवी 500 करोड़ क्लब में कब शामिल होगी। इसकी कमाई को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म भारत में जल्द ही ये आंकड़ा पार कर लेगी। इसी बीच अब मेकर्स ने नया दांव लगाया है। उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर 2 टिकट फ्री देने का ऐलान किया है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर मेकर्स ने ऐलान किया है कि दो टिकट लेने पर दो टिकट फ्री में दिए जाएंगे। ये ऑफर रक्षाबंधन के लिए है। ये ऑफर केवल 29 अगस्त 2023 से 3 सितंबर 2023 तक ही मान्य है। इसके साथ ही मूवी की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये तीसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और मेकर्स का ये दांव तीसरे हफ्ते कितना सफल हो पाता है?

500 करोड़ से कुछ कदम पीछे है ‘गदर 2’

‘गदर-2’ के कलेक्शन की बात की जाए तो ये भारत में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 19 दिन में इसने 465 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये 500 करोड़ से महज कुछ कदम ही पीछे है। इसी बीच मेकर्स स्कीम लेकर आए हैं। अब देखना और भी दिलचस्प हो गया है कि मूवी अपने 500 करोड़ के लिए 35 करोड़ के आंकड़े को रक्षाबंधन पर छू पाती है या नहीं। फिल्म ने दुनियाभर में 19 दिनों में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं, ‘पठान’ ने 19 दिनों में 897 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही भारत में इसकी कमाई 486.2 करोड़ रही थी।

‘पठान’ को दे सकती है टक्कर

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इस साल की बड़ी और हिट फिल्मों में से एक रही है। इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की फिल्म ने करीब 22 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में देखा जाए तो सनी देओल की ‘गदर 2’ भी 500 करोड़ से ज्यादा पीछे नहीं है। अगर मेकर्स का दांव सफल होता है तो फिल्म तीनों दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। खैर, अब तो ये ताजा आंकड़ों से ही साफ हो पाएगा कि सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी दीपिका-शाहरुख को टक्कर दे पाती है या नहीं।