विलेन, फिल्म का ऐसा किरदार या रोल होता है, जिसके बिना मूवी अधूरी लगती है। आज के समय में तो विलेन की कुछ खास विलेन देखने के लिए नहीं मिलते हैं मगर 70-90 के दशक में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं, जो नेगेटिव भूमिका में होने के बावजूद भी हीरो पर भारी पड़ गए और अच्छा खासा नाम कमाया। इसी कड़ी में एक नाम अमरीश पुरी का आता है। वो आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, मगर वो काफी पॉपुलर हैं। उनकी याद और किरदार आज भी लोगों के जहन में है। उनके दुनिया से चले जाने के बाद आज भी उनकी कमी खलती रही है। लेकिन, अब इस कमी को पूरा करने के लिए कोई आ गया है। वो कोई और नहीं बल्कि ‘गदर 2’ के एक्टर मनीष वाधवा हैं।
मनीष वाधना ने ‘गदर 2’ अमरीश पुरी को रिप्लेस किया है। उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म में विलेन की भूमिका निभाकर अपनी अलग छाप छोड़ी है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम होगी। लोग उनके अभिनय के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने ‘गदर 2’ में पाकिस्तानी मेजर जनरल हामिल इकबाल का रोल प्ले किया है। इस रोल के बाद से वो काफी चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स और सनी देओल ने उन पर विश्वास जताया, जिस पर वो खरे उतरे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। वो पांच दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। ये मनीष के करियर की दूसरी फिल्म है, जिसने करोड़ों का कलेक्शन किया है।
साल की शुरुआत में ही दी 1000 करोड़ की फिल्म
मनीष वाधवा ने साल 2023 की शुरुआत धमाकेदार की थी। उन्होंने शुरू में ही 1000 करोड़ की फिल्म में काम किया। उनकी इस साल की पहली फिल्म ‘पठान’ रही थी, जिसमें वो दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आए थे। मूवी ने दुनियाभर में 1050.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका ओवरसीज कलेक्शन 396 करोड़ रहा था। इसमें वो जनरल कादिर की भूमिका में थे।
टीवी की दुनिया में भी दम दिखा चुके हैं एक्टर
मनीष वाधवा ना केवल फिल्मों में बल्कि टीवी में भी अभिनय का दम दिखा चुके हैं। वो चाणक्य का रोल कर काफी पॉपुलर हुए थे। उन्होंने टीवी में ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ से करियर की शुरुआत की थी। इसमें चाणक्य का रोल अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘परमावतार श्रीकृष्णा’में कंस का रोल प्ले किया था। इतना ही नहीं वो तेलुगू फिल्म ‘महंत’ में भी काम कर चुके हैं।