‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) में दिखाया गया है कि कैसे हिंदू और क्रिश्चियन महिलाओं के धर्म को बदलकर उन्हें ISIS ज्वॉइन करवाया जाता है। धर्म को बदलने को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें आती भी रहती हैं। कोई ना कोई महिला आरोप लगाती हैं कि उन पर धर्म को बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अब राजधानी दिल्ली की रहने वाली एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि उन पर साल 2017 से एक मुस्लिम शख्स द्वारा धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने अज़मत नाम के शख्स पर ये आरोप लगाया है।

मामले के बारे में मॉडल ने अपने घरवालों के बारे में बताया और पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से खबरों में कहा जा रहा है कि ‘पीड़िता मिस इंडिया परफेक्शनिस्ट रह चुकी हैं और आरोपी एक तबला वादक है, जो कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है।’

शख्स से 2016 में मिली थीं मॉडल

एबीपी की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि ‘महिला सिख धर्म से है। वो पेशे से एक मॉडल हैं और उनके हसबैंड की मृत्यु हो चुकी है। उनका एक बेटा भी है। वो अपनी मां के साथ रहती हैं। उनके भाई और पिता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। वो साल 2016 में फेसबुक के जरिए शख्स के कॉन्टेक्ट में आई थीं। शख्स का पूरा नाम अज़मत अली बताया जा रहा है। वो कथक सीखती थीं और अज़मत उनके गुरु की फ्रेंड लिस्ट में था। दोनों में साल 2017 में आपसी सहमति से रिश्ता रहा था। इनस बीच उनके बीच जितनी बार भी शारीरिक संबंध बने थे और अज़मत ने हर एक पल की वीडियो और फोटो ले ली थी।’

मॉडल ने लगाया धर्म बदलने के दबाव का आरोप

मॉडल की ओर से आरोप लगाया गया है कि अज़मत साल 2017 से शादी के लिए उन पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। जबकि उन्होंने कह दिया था कि वो शादी के बाद सिख ही रहना चाहती हैं। लेकिन वो बार-बार उन पर दबाव बनाता रहा और कहा कि इस्लाम धर्म तो अपनाना ही होगा। बुर्का पहनना पड़ेगा। नमाज और रोजे भी करने पड़ेंगे। इन सब बातों के बाद पीड़िता ने शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद मॉडल की ओर से साल 2018 के बाद अज़मत से कोई संबंध नहीं रखा गया। वो उन्हें धमकी देता रहा। वापस बुलाता रहा। वो ब्लैकमेल करता रहा। वो लगातार धमकी देता रहा कि अगर मॉडल ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए और बात नहीं की तो वो फांसी लगा लेगा।

2021 से जारी रहा ये सिलसिला

मामला यहीं नहीं थमा मॉडल ने अज़मत पर ये भी आरोप लगाया कि वो ये भी धमकी देता रहा कि अगर उन्होंने उससे प्यार और मोहब्बत जारी नहीं रखा तो उनके वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। करियर बर्बाद करने की धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां तक दी। उनके बेटे तक को जान से मारने की धमकी दी। ये सिलसिला 2021 से उसकी ओर से लगातार चलता रहा। जब वो इन सब चीजों से दुखी हो गईं तो उन्होंने इसकी शिकायत की और घरवालों को मामले के बारे में बताया।

मॉडल के साथ जबरन बनाया संबंध

इतना ही नहीं फेमस मॉडल ने अज़मत पर जबरन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। वो अपनी छवि को खराब नहीं करना चाहती थीं। उसकी लगातार धमकी से डरी हुई थीं तो वो जब भी बुलाता तो चली जाया करती थीं। वो उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक दिन हद तो तब हो गई जब साल 2023 में मॉडल घर में अकेली थीं। वो जबरन घर में घुस आया और पहले मारपीट की फिर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो भी बनाया।

अज़मत ने आरोपों को बताया झूठा

इसके साथ ही खबरों में अज़मत की ओर से कहा जा रहा है कि मॉडल के इन सभी आरोपों को उसकी ओर से झूठा बताया गया है। कहा जा रहा है कि वो कोर्ट में अपना पक्ष और सभी सबूत भी रखेगा।