पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में टारगेट किलिंग की संख्या बढ़ गई है। हिन्दुओं और अन्य राज्यों के मजदूरों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें गोली मारी जा रही है। ऐसे में डरकर कई हिन्दू परिवार और अन्य राज्यों के मजदूर पलायन कर रहे हैं। कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमले के लिए कुछ लोग मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमसी नेता ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया तो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जवाब दिया है।
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि ‘मोदी सरकार कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए नेहरू जिम्मेदार हैं।’ यशवंत सिन्हा के इस ट्वीट पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जवाब देते हुए लिखा कि ‘ममता बनर्जी ने डांट दिया है क्या?’
लोगों की प्रतिक्रियाएं: प्रतीक सोलंकी ने लिखा, ‘सारी अच्छी चीजों का श्रेय लेने के लिए मोदी हैं और बुरी चीजों के लिए कांग्रेस या नेहरू जी जिम्मेदार हैं।’ विजय सिंघल ने लिखा कि ‘सही कहा आपने यशवंत सर। कश्मीर की ज्वलंत समस्याओं के लिए नेहरू जिम्मेदार हैं। मोदी इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’ सभापति मिश्र ने लिखा कि ‘गलती से ही पर सच बोल गए। नेहरू ने ही कश्मीर समस्या को पैदा किया था।’
मधु नाम की यूजर ने लिखा कि ‘बंगाल मे आये दिन लोगों की हत्या हो रही है, तब मुंह मे दही जमा कर बैठे रहते हैं, मोदीजी को हर बात में जिम्मेदार ठहराना कहां तक ठीक है?’ कल्याण नाम के यूजर ने लिखा कि ‘वहां रह रहे कितने कश्मीरी हैं जो हिंदुओं को फिर से घाटी में बसाए जाने के पक्षधर हैं? सच जानने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाइये और साल-दो साल उस दल को सिर्फ यही जानने के लिए घाटी में ही रखिये।’
ईश्वर सिंह ने लिखा कि ‘सत्य है कि कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेदार नेहरू ही हैं, इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं। यह भी सत्य है कि वर्तमान सरकार नेहरू की जानबूझकर कर की गई इस गलती को ठीक करने में असफल दिख रही है।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘आपको लगता है कि इस तरह के बयान देने से आप बीजेपी में वापस आ जाएंगे? या आपका अकाउंट हैक हो गया है?’
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालय संभाल चुके यशवंत सिन्हा ने लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद पार्टी छोड़ दी और टीएमसी में शामिल हो गए थे। अक्सर यशवंत सिन्हा मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में रहते हैं।