बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। परिणीति-राघव आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आज पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे।
ऐसे में हर तरफ जश्न का माहौल है। इस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिणीति चोपड़ा आज मिस से मिसेज बनने जा रही हैं। वहीं अब परिणीति और राघव को लोग दूल्हा दुल्हन बनते देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लीला पैसेल पैलेस से प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें राघव और परिणीति अपने संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।
संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखा गया है। वहीं संगीत के फंक्शन की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। इस तस्वीर को सिंगर नवराज हंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में परिणीति नवराज के गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं।
जबकि राघव गाने को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो में राघव और परिणीति की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। जहां परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर शिमरी लहंगा पहना है। वहीं एक्ट्रेस के दूल्हे राजा राघव ब्लैक टक्सीडो सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
तस्वीरों में परिणीति के हाथों में राघव के नाम की मेंहदी भी दिखाई दी। संगीत फंक्शन की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस को नए जोड़े को खूब प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं फैंस उनसे कुछ और नई तस्वीरें शेयर करने की गुजारिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
हल्दी और संगीत की झलकियां
वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन बीते दिन 23 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ हुए। इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी मेहंदी की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। बता दें कि आज 1 बजे राघव की सेहराबंदी होगी और इसी समय पर परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की भी रस्म होगी। 2:30 बजे परिणीति की बारात आएगी और 3:30 बजे जयमाला होगी।