देश में बड़े हर्षोउल्लास के साथ नवरात्र का उत्सव मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर गरबा की धूम भी देखने को मिली। हालांकि इस बार गरबा आयोजन के साथ कई विवाद भी जुड़े। कुछ जगहों पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की एंट्री पर बैन से लेकर अश्लील डांस की तस्वीरें भी सामने आई।
इसी बीच सोशल मीडिया पर गरबा कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। अब इस पर जानी मानी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शर्लिन चोपड़ा ने क्या लिखा?
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए गरबा कार्यक्रम का एक वीडियो साझा किया और लिखा कि माता के दरबार में ऑथेंटिक,असली गरबा गाने बजाये जाते हैं। ये बॉलीवुड गाना बजाने की ज़रूरत क्या थी? दरअसल कार्यक्रम में फिल्मी गाना ‘हां मुझे प्यार हुआ अल्लाह मियां’ बजाया जा रहा था, जिस पर युवक व युवतियां गरबा कर रही थीं।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरव नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हां मुझे प्यार हुआ आल्ला मियां गाने’ पर गरबा करने से माता रानी अपना आशीर्वाद देंगी? शर्म आनी चाहिए आयोजकों को और गरबा करने वाले हिंदुओं को’। विवेक उपाध्याय ने लिखा कि दिल्ली नोएडा में यह आम बात है। गरबा कार्यक्रम के नाम पर डीजे नाईट्स मनाई जाती है।
आदित्य नाम के यूजर ने लिखा कि हमारे धर्म में ही अधर्मी लोग हैं जो अपने धर्म की रक्षा नहीं कर सकते हैं, उसका तमाशा बनाते हैं। ऐसे लोग अपने बच्चों को सनातन धर्म के बारे में क्या बताएंगे। एक यूजर ने लिखा कि माता रानी के गरबा कार्यक्रम में अल्लाह मियां का गाना। वाह जी वाह। सुरेश नाम के यूजर ने लिखा कि यहां बुल्डोजर बाबा की जरूरत है।
