मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने बयान के कारण नहीं बल्कि अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिग्विजय सिंह, भैंस के साथ दिख रहे हैं और डांस कर रहे हैं। उनकी गोद में एक बच्चा भी दिख रहा है।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्वीट करते हुए बताया कि तेलंगाना में गोवर्धन पूजा के अवसर पर पशुओं की पूजा होती है इसे “सदर” कहते हैं। जो भैंसा होता है उसकी क़ीमत 3-4 करोड़ तक होती है। राहुल जी के स्वागत में पूर्व सांसद अंजन यादव जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूजा आयोजित की थी’। अब दिग्विजय सिंह के इसी वीडियो पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन पर तंज कसा है।

अशोक पंडित ने क्या लिखा?

फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashok Pandit) दिग्विजय सिंह का डांस वाला वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और पूछा ‘भैंस के साथ गोवर्धन पूजा? आप एक कांग्रेसी से और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं?’

संजय झा पर भी बिफरे:

अशोक पंडित ने राजनेता और लेखक संजय झा को भी घेरा। दरअसल, संजय झा ने जी-20 प्रेसीडेंसी के लोगो के बहाने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘तो अब बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल का इस्तेमाल देश के प्रतिनिधत्व के तौर पर किया जाएगा। इससे बेशर्मी वाली बात क्या हो सकती है’?।

अशोक पंडित ने पलटवार करते हुए लिखा, ‘स्कूल गए होते तो पता चलता कि कमल राष्ट्रीय फूल है’।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

अशोक पंडित के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुलदीप नाम के यूजर ने लिखा कि ‘आलू से सोना ऐसे ही थोड़े बन जाता हैं। यह सिर्फ कांग्रेस वालों की ही कला हैं।’ प्रताप नाम के यूजर ने लिखा कि ‘राजनीति इनसे और क्या-क्या करवाएंगी।’