Entertainment News Updates: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा अब स्क्रीन पर अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर भी जारी हो गया है। इसके अलावा फिल्ममेकर बोनी कपूर ने भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई दी है। इस दौरान बोनी कपूर ने पीएम मोदी को दूरदर्शी नेता बताया। इसके अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कुल कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

वहीं, दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी इस मूवी की कुछ बीटीएस तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसकी जिसकी वजह से अब यह फिल्म विवादों में फंस गई। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी खबरें पढ़ें यहां।

Live Updates
19:18 (IST) 12 Jun 2025

'एक दूसरे को ड्रम, फ्रिज और सूटकेस में भरने से बेहतर…', राजा रघुवंशी केस पर बोलीं नेहा सिंह राठौर- हर तरफ तिरिया चरित्तर

नेहा सिंह राठौर ने एक्स हैंडल पर सोनम और राजा रघुवंशी केस पर अपनी बात रखी है। ...पूरी जानकारी
19:18 (IST) 12 Jun 2025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पूरा देश दुखी, सलमान खान, अक्षय कुमार ने कैंसिल किया अपना इवेंट

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ...यहां पढ़ें
19:17 (IST) 12 Jun 2025

10 साल में कारें रिटायर, लेकिन पुराने विमान से सफर क्यों? नेहा सिंह राठौर ने सरकार से किया तीखा सवाल

नेहा सिंह राठौर ने विमान हादसे के बाद सरकार पर निशाना साधा है। ...अधिक जानकारी
19:15 (IST) 12 Jun 2025

अहमबाद प्लेन क्रैश पर शाहरुख खान का ट्वीट आया सामने, आमिर खान ने लिखा- हम साथ खड़े हैं

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर शाहरुख खान ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। ...पूरी जानकारी
16:11 (IST) 12 Jun 2025

कपिल शर्मा शो में वापसी से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने रखी थी शर्त- 'अर्चना पूरन सिंह की नौकरी छीनने...'

The Great Indian Kapil Show में इस बार अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा दोनों नजर आएंगे। शो का प्रोमो खूब वायरल हुआ है। ...यहां पढ़ें
16:07 (IST) 12 Jun 2025

Kamal Kaur Death: कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

Kamal Kaur Death, Bathinda News: पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। ...अधिक जानकारी
16:01 (IST) 12 Jun 2025

'मारे गए लोगों की फैमिली…', अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर परिणीति चोपड़ा ने जताया दुख, अक्षय कुमार-सनी देओल ने भी किया पोस्ट

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। अब इस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दुख जाहिर किया है। ...यहां पढ़ें
15:28 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: 'डीडीएलजे 2' को लेकर काजोल ने तोड़ी चुप्पी

काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी एवरग्रीन फिल्म 'डीडीएलजे' का सीक्वल आएगा या नहीं। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14:49 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: पैपराजी से नाराज हुईं गौरी खान

गौरी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटी सुहाना खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान शाहरुख खान की वाइफ आगे चल रही है और उनकी बेटी पीछे। जैसे ही गौरी ने पैपराजी को देखती हैं, वह तुरंत उन्हें कैमरा बंद करवाने के लिए आगे बढ़ जाती हैं।

14:02 (IST) 12 Jun 2025

शाहरुख, सलमान की तरह अब एक्शन करते दिखेंगे आमिर खान, साउथ डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

आमिर खान ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि अगले साल वह एक एक्शन फिल्म में दिखाई देने वाले हैं, जो साउथ फिल्ममेकर के साथ होने वाली है। ...पूरी जानकारी
14:01 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: सबा इब्राहिम ने 20 दिन बाद दिखाई बेटे की पहली झलक

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने 20 दिन पहले अपने बेटे को जन्म दिया और अब उसकी पहली झलक सभी को दिखाई है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

13:13 (IST) 12 Jun 2025

हिना खान और रॉकी जायसवाल के रिलेशनशिप के बारे में जानते थे करण मेहरा? बोले- हम दायरे में…

हिना खान के को-स्टार करण मेहरा ने हाल ही में उनकी शादी को लेकर बात की है। साथ सेट पर दोनों का रिलेशन कैसा था इसे लेकर भी रिएक्ट किया। ...और पढ़ें
10:49 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मोनालिसा

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा अब सिंगर उत्कर्ष सिंह संग एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर भी सामने आ गया है। इस टीजर को शेयर करते हुए सिंगर ने बताया है कि यह गाना कल यानी 13 जून को आने वाला है।

10:29 (IST) 12 Jun 2025

जून के दूसरे हफ्ते में नहीं मिलने वाली फुरसत, 'केसरी चैप्टर 2' से 'राणा नायडू 2' तक, इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में

जून के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में। ...और पढ़ें
09:27 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह मुंबई के ट्रैफिक से परेशान नजर आईं। रकुल ने लिखा, "मैं अपनी लाइफ में कभी भी ऐसे ट्रैफिक जाम में नहीं फंसी, मुंबई में क्या हो रहा है। एक घंटा हो गया और हम एक इंच भी आगे नहीं बढ़े हैं।"

09:14 (IST) 12 Jun 2025

'ड्रामे में शामिल नहीं होना', 31 साल की शिवांगी वर्मा संग डेटिंग की खबरों पर 70 साल के गोविंद नामदेव ने दिया रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- बुजुर्ग साठिया जाते हैं

अभिनेता गोविंद और शिवांगी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें आने लगी। हाल ही में गोविंद ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी। वहीं, शिवांगी ने भी अब एक पोस्ट किया है। ...और पढ़ें
08:23 (IST) 12 Jun 2025

'कभी नहीं भूल पाऊंगी', एक्स हसबैंड के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे, बोलीं- नशे की लत…

'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने एक बार फिर अपने एक्स हसबैंड को लेकर बात की है और इस दौरान वह काफी इमोशनल भी हो गईं। ...और पढ़ें
07:43 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: 'हाउसफुल 5' ने किया इतना कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए आज गुरुवार को 7 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 6 दिन में यानी बुधवार तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 119.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

07:16 (IST) 12 Jun 2025
LIVE: बोनी कपूर ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने पीएम मोदी की तारीफ की है। दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने कहा, "मैं देश की तरफ से पीएम को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि वो सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक वर्ल्ड लीडर हैं। वो एक दूरदर्शी, गतिशील प्रधानमंत्री हैं। पीएम बनने के बाद से वो लगातार मजबूत होते गए। आज हम दुनिया के किसी भी शहर, किसी भी देश में बहुत गर्व के साथ चलते हैं। ये सब उनकी बदौलत है।