Filmfare Awards 2025: इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बहुप्रतीक्षित फिल्मफ़यर अवार्ड्स 2025 में आज रात हिंदी सिनेमा के बेस्ट कलाकारों का जश्न मनाया गया। जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे एक साथ नजर आए। दमदार परफॉर्मेंस से लेकर इमोशनल स्पीच तक, ये शाम ग्लैमर और शान से भरी रही। गुजरात पर्यटन के साथ अहमदाबाद में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया गया है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की और देखते ही देखते सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। काले रंग के सूट में शाहरुख हमेशा की तरह बेहद शानदार दिखे। उनकी आत्मविश्वास भरी चाल, गर्मजोशी भरी मुस्कान देख उनके फैंस काफी खुश हुए। शाहरुख खान ने पूरे 17 साल बाद फिर से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फंक्शन होस्ट किया और उनके साथ मनीष पॉल और करण जौहर ने भी होस्टिंग की।
83वें जन्मदिन पर जलसा के बाहर फैंस के बीच पहुंचे अमिताभ बच्चन, बांटे तोहफे
70वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के विजेताओं के नाम
बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर- अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट मेल डेब्यू- लक्ष्य (किल)
बेस्ट फीमेल डेब्यू- नितांशी गोयल (Laapataa Ladies)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (Madgaon Express), आदित्य सुहास जम्भाले (Article 370)
बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे (सजनी- लापता लेडीज)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- मधुबंती बागची (आज की रात- स्त्री 2)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- आई वॉन्ट टू टॉक
बेस्ट एक्टर क्रिटिक- राजकुमार राव (स्त्री- 2)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक- प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट स्टोरी- आदित्य धर और मोनल ठाकर (Article 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (Laapataa Ladies)
बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई (Laapataa Ladies)
बेस्ट एक्शन- सीयॉन्ग ओह और परवेज़ शेख (Kill)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत (Laapataa Ladies)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- रफ़ी महमूद (Kill)
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी पणिक्कर (Kill)
बेस्ट वीएफएक्स- Redefine (Munjya)
बेस्ट कोरियोग्राफी- बोस्को सीजर (Tauba Tauba- Bad Newz)
बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू (Kill)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मयूर शर्मा (Kill)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- दर्शन जलान (Laapataa Ladies)
लाइफटाइम अचीवमेंट- जीनत अमान, श्याम बेनेगल
