बॉलीवुड की विवादित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 7 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। इसकी रिलीज के साथ ही देशभर में काफी बवाल मचा था। कश्मीरी पंडितों के दर्द पर आधारित इस मूवी में दर्शकों को खूब रुलाया था। उन्हें उस दर्द का एहसास दिलाया था कि अपने घरों को खोना क्या होता है। वहीं, कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था। सभी विवादों के बीच इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया था और अब उसे फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया है। इसी बीच अब फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल (Abhishek Agarwal) ने फिल्मफेयर पर गुस्सा निकाला है। कहा कि ‘सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को मैंने प्रोड्यूस किया है।’

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि अभिषेक अग्रवाल ने फिल्मफेयर (Abhishek Agarwal on Filmfare) पर इसलिए गुस्सा निकाला है क्योंकि उन्हें इस अवॉर्ड शो में इनवाइट नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने ट्वीट करके अवॉर्ड शो पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने द कश्मीर फाइल्स को प्रोड्यूस करके दुनिया को सच्ची घटना रूबरू कराया है, जो कि ब्लॉकबस्र रही है। इस मूवी को फिल्मफेयर में 7 नोमिनेशन्स मिले हैं और मुझे ही इस इवेंट में इनवाइट नहीं किया गया है।’

अभिषेक आगे लिखते हैं कि ‘यही वो समय है जब प्रोड्यूसर्स को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को याद करना चाहिए। यही वो होते हैं, जो स्टार्स बनाते हैं। सम्मान ही हमें ऐसी स्टोरीज लाने के लिए मोटिवेट कर सकता है।’

ब्लॉकबस्टर रही थी ‘द कश्मीर फाइल्स’

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का आयोजन 27 अप्रैल की शाम को किया जाना है। इसे मुंबई के वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसके होस्ट सलमान खान हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद हिट रही है। इसे 2022 में रिलीज किया गया था और इसने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसे ऑस्कर की रेस में भी भेजा गया था। लेकिन ये नॉमिनेशन पाने में असफल रही थी।