जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल की पत्नी ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब पता चला है कि वो लापता नहीं हुए थे, बल्कि उनका अपहरण हुआ था। खुद कॉमेडियन ने इसकी जानकारी दी है और कहा है कि वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेंगे, जिसमें पूरी बात बताएंगे।

उनकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुनील पाल कई घंटों से लापता हैं, परेशान पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाई थी। सुनील पाल अक्सर शो के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं, इस बार भी वो शो करने के लिए बाहर गए थे। उन्हें आज वापस लौटना था, मगर जब वो वापस नहीं लौटें तो उनकी पत्नी ने उन्हें कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की मगर उनसे जब कोई संपर्क नहीं हुआ तब उनकी पत्नी थाने पहुंची। पत्नी ने बताया कि वो कई घंटों से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं मगर कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है।

जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक सुनील पाल 1 दिसंबर को घर से निकले थे आज उन्हें घर वापस आना था मगर वो नहीं लौटे ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। उनकी पत्नी सरिता पाल पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि सुनील एक शो के लिए पटना गए थे। उन्हें हरिद्वार भी जाना था। उन्होंने कहा था कि वो 3 तारीख तक घर वापस आएंगे, मगर न वो आएं ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है, जिसके बाद उनके घरवाले परेशान हो गए।

सुनील पाल बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ एक उम्दा एक्टर भी हैं। सुनील पाल ने बॉम्बे टू गोवा और किक जैसी फिल्मों में काम किया है। सुनील पाल ने साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे। शो में सुनील स्टैंडअप कॉमेडी करते नजर आए थे। हाल ही में सुनील पाल ने कपिल के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को क्रिटिसाइज किया था जिसकी वजह से वो चर्चा में थे।

CineGram: ‘उन्होंने कभी नहीं कहा नजदीक मत आना’, जब रेखा के साथ शेखर सुमन ने शूट किया था रोमांटिक सीन, सालों बाद सुनाया था किस्सा

सुनील पाल कहां हैं? क्या उनका सच में किडनैप हो गया है? या फिर वो किसी और मुसीबत में हैं? पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द वो सुनील पाल को ढूंढ़ लेगी।

3 बच्चों के प्लंबर पिता से था नरगिस की बहन का अफेयर, आलिया फाखरी ने क्यों किया बॉयफ्रेंड का कथित मर्डर?