Bollywood News Highlights: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी सोमवार, 24 जून को प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए वाराणसी पहुंचीं। वहीं उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी को भी एक्टर अजय देवगन के घर पर शादी का कार्ड लेकर जाते देखा गया। दोनों की ताजा फोटोज सामने आई हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके अलावा 70 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन इन दिनों कश्मीर में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के घर में पहुंचे हैं। उनकी हालिया एपिसोड में लड़ाई भी हो गई और वो दीपक चौरसिया के साथ भिड़ गए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति रणवीर के साथ बेबीमून के लिए लंदन गई थीं। लेकिन अब दोनों बेबीमून सेलिब्रेशन के बाद वापिस आ गए हैं। कपल को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

Live Updates
19:20 (IST) 25 Jun 2024
आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर संग खूबसूरत तस्वीरे

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो सनसेट क्लब की हैं। दोनों एकदम रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। आप भी देखें तस्वीर

19:19 (IST) 25 Jun 2024
KKK 14 के टॉप 5 कंटेस्टेंट बने शालीन भनोट

KKK 14 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शालीन भनोट का नाम शामिल हो गया है।

19:18 (IST) 25 Jun 2024
‘गोधरा’ का दिल दहला देने वाला ट्रेलर OUT

27 फरवरी 2002 में साबरमती ट्रेन में लगी आग यानी गोधरा कांड पर आधारित फिल्म Accident or Conspiracy Godhra का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म रणवीर शौरी की है और वो इस वक्त बिग बॉस के घर में हैं।

15:49 (IST) 25 Jun 2024
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरे

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर जहीर संग अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ ही एक्ट्रेस ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

15:10 (IST) 25 Jun 2024
रणवीर शौरी स्टारर फिल्म ‘गोधरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

रणवीर शौरी स्टारर फिल्म ‘गोधरा’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुका है।

13:01 (IST) 25 Jun 2024
एडवांस बुकिंग से ‘कल्कि 2898 एडी’ की धुआंधार कमाई

कल्कि 2898 एडी  की एडवांस बुकिंग 23 जून से शुरू हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म के पांच लाख 62 हजार 945 टिकट बिक चुके थे। ये टिकट देशभर में 9012 शो के लिए बुक किए गए हैं। कमाई की बात करें तो इन टिकटों से फिल्म की एडवांस बुकिंग का कुल कलेक्शन 17.43 करोड़ रुपये हो गया है। 

12:59 (IST) 25 Jun 2024
राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म ‘स्त्री’ के करीब 6 साल के लंबे गैप के बाद फाइनली इसकी सीक्वल फिल्म ‘स्त्री 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है।

11:55 (IST) 25 Jun 2024
लंदन में क्रिकेट मैच खेलते नजर आए शाहरुख-सुहाना

किंग खान इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर अबराम खान के साथ लंदन के लिए रवाना होते देखा गया था। इस बीच अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में शाहरुख पिकनिक का आनंद लेते हुए क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनकी बेटी को बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है।

11:50 (IST) 25 Jun 2024
‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट आई सामने

मणिकर्णिका फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, “स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत, 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में कंगना रणौत की इमरजेंसी की घोषणा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की गाथा ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में…।”

11:49 (IST) 25 Jun 2024
‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज से पहले रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं बिग बी

‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज से पहले वह रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं।

11:46 (IST) 25 Jun 2024
बिटिया राहा के साथ नया घर देखने पहुंचे रणबीर और आलिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर मुंबई के बांद्रा एरिया में बन रहा है। अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। अब हाल ही में आलिया-रणवीर अपना नया घर देखने के लिए बेटी के साथ पहुंचे हैं।

09:42 (IST) 25 Jun 2024
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ एक्टर तमायो पेरी की शार्क के काटने से दर्दनाक मौत

जॉनी डेप की फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में काम कर चुके हॉलीवुड एक्टर तमायो पेरी की शार्क के हमले के कारण मौत हो गई है। वो 49 साल के थे।

08:16 (IST) 25 Jun 2024
लंदन में बेबीमून सेलिब्रेट करके वापिस लौटे दीपिका-रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति रणवीर के साथ बेबीमून के लिए लंदन गई थीं। लेकिन अब दोनों बेबीमून सेलिब्रेशन के बाद वापिस आ गए हैं। कपल को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

08:04 (IST) 25 Jun 2024
दीपक चौरसिया से भिड़े अरमान मलिक

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के घर में पहुंचे हैं। उनकी हालिया एपिसोड में लड़ाई भी हो गई और वो दीपक चौरसिया के साथ भिड़ गए।

08:02 (IST) 25 Jun 2024
हेलन और वहीदा रहमान के साथ आशा पारेख कर रही हैं कश्मीर की सैर

70 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन इन दिनों कश्मीर में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं।

08:02 (IST) 25 Jun 2024
अजय देवगन को अपनी शादी का न्योता देने पहुंचे अनंत अंबानी

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी सोमवार, 24 जून को प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए वाराणसी पहुंचीं। वहीं उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी को भी एक्टर अजय देवगन के घर पर शादी का कार्ड लेकर जाते देखा गया। दोनों की ताजा फोटोज सामने आई हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।