Entertainment News Highlights: 15 मार्च को खबर आई कि अमिताभ बच्चन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। मगर शाम को वो ISPL 2024 के फाइनल में पहुंचे। वहीं ये खबरें भी आईं कि अमिताभ ने कहा है कि सर्जरी की खबरें गलत हैं वो बिल्कुल ठीक हैं। कुछ दिनों पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्टर मुनमुन दत्ता को लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने शो में टप्पू का रोल निभाने वाले एक्टर राज अनादकट से सगाई कर ली है। मुनमुन दत्ता ने पहले सोशल मीडिया पर इन खबरों को अफवाह बताया था, अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि चाहे वो उम्र में बड़े लड़के से शादी करें या छोटे, जब भी करेंगी वो प्राउडली बताएंगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ कल रिलीज हुई और फिल्म की औसत शुरुआत हुई। फिल्म में राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे सितारे भी हैं। ‘स्क्विड गेम’ के एक्टर O Yeong Su यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए हैं, उन्हें आठ महीने की सजा हुई है। यहां पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें।
अनुपम अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अब एक्टर ने एक रील शेयर किया है, जिसमें वह खुद अपने गंजेपन का मजाक बनाते दिख रहे हैं।
समांथा ने कुछ समय पहले अपनी बीमारी Myositis के बारे में बताया था। अब एक्ट्रेस ने बताया कि मजबूरी में उन्होंने इसके बारे में बताया था क्योंकि उन्हें उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। जिसके कारण उन्हें बताना पड़ा कि वह वास्तव में किस हालात से गुजर रही थीं।
धनश्री ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अब जब वह लौटी हैं तो उन्होंने ट्रोल्स को एक मैसेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग से इस बार उनका परिवार काफी प्रभावित हुआ है।
यूपी में का बा’ गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर भाजपा पर निशाना साधती नजर आती हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में नेहा सिंह को कांग्रेस की ओर से मैदान में उतारा जा सकता है। नेहा सिंह ट्विटर के जरिए भोजपुरी एक्टर्स जो चुनाव लड़ने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही हैं। नेहा का कहना है कि भाजपा अश्लील भोजपुरी गाना गाने वाले गायकों को जल्द चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे देती है। उनका सवाल है कि क्या बीजेपी भोजपुरी को बर्बाद करना चाहती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं, उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला भी सोशल एक्टिविटीज में बिजी है। हाल ही में वे ग्लोबल स्पिरिचुअलिटी महोत्सव में शामिल हुईं। इस महोत्सव में उपासना की मुलाकात भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई।
उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ग्लोबल स्पिरिचुअलिटी महोत्सव की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की है। पहली तस्वीर में उपासना को राष्ट्रपति के साथ नज़र आ रही हैं। दोनों महिलाएं एक-दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन करती दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में, उपासना को गोद में अपनी बेटी को लिए आध्यात्मिक नेता और लेखक कमलेश डी. पटेल के साथ पोज देते हुए दिखाई दीं।वहीं, आखिरी तस्वीर में उपासना को मंच पर संबोधित करते हुए देखा जा सकता है।
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को नहीं पसंद की उनके बेटे वेदांत की तुलना इंडस्ट्री के अन्य स्टार किड्स के साथ की जाए। हाल ही में उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म डिबेट के बीच उनके बेटे की तुलना फिल्म इंडस्ट्री के बाकी बच्चों से हो, इस बात से उन्हें और उनकी पत्नी सरिता को दिक्कत होती है। एक्टर ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे मीम्स और पोस्ट के बारे में जानते हैं और उन्हें वो सब कतई पसंद नहीं।
सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्म को देखा और जिसके बाद वो किरण राव के निर्देशन के फैन हो गए। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ में एक लंबा पोस्ट लिखा, “कल रात!!
ऐसा फिल्म बहुत दिन बाद देखने को मिला!!
अचंभित रह गया !!
ऑर्गेनिक खेती, एजुकेशन, वैल्यूज, ह्यूमन राइट्स, व्यक्तिगत अधिकार, मानवता, वास्तविक लोग, स्टीरियोटाइप, प्यार, परिवार, रिश्ते, सरकारी नीतियां और सिस्टम, सब कुछ है।
दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस।”
सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर योद्धा को पहले दिन ज्यादा अच्छे रिव्यूज नहीं मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी धीमी शुरुआत देखने को मिली। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को योद्धा की कुल ऑक्यूपेंसी 13.86 फीसदी रही। मुंबई में, जहां 589 शो थे, ऑक्यूपेंसी 15.5 प्रतिशत थी, और दिल्ली-एनसीआर में, 693 शो के साथ, ऑक्यूपेंसी 14.25 प्रतिशत थी।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई हैं और यहां कई इवेंट्स अटेंड कर रही हैं। शुक्रवार को प्रियंका ने मुंबई में बुलगारी स्टोर का इवेंट अटेंड किया, वह ज्वैलर्स ब्रैंड की के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। इस दौरान प्रियंका ने स्नेक स्टाइल नेकपीस पहना था, जिसकी कीमत 59 लाख रुपये बताई जा रही है। इस नेकलेस को प्रियंका ने व्हाइड कॉर्ड सेट के साथ कैरी किया था। इसके बाद वह ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी नजर आईं। जहां उन्होंने लाइमलाइट लूट ली। पढ़ें पूरी खबर
‘शार्क टैंक इंडिया’ के हालिया एपिसोड में फाउंडर्स की एक तिकड़ी ने अपने पेटेंट प्रोडक्ट के लिए पिच किया। उन्होंने शार्क्स से 5% इक्विटी के बदले में 5 करोड़ रुपये की मांग की। उनकी कंपनी का नाम था गोल्डन फेदर्स, जिसकी वैल्यू 100 रुपये बताई गई। फाउंडर्स ने बताया कि वह अपनी कंपनी में किस तरह का काम करते हैं, जिसे सुनकर अमन गुप्ता ने सवाल किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘स्क्विड गेम’ के एक्टर O Yeong Su यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए हैं, उन्हें आठ महीने की सजा हुई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। मुनमुन दत्ता ने कहा है कि जब भी वो शादी करेंगी चाहे बड़े लड़के से करें या छोटे लड़के से गर्व से बताएंगी।
अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आई थी कि उनकी कल एंजियोप्लास्टी हुई है। मगर बाद में वो अभिषेक बच्चन के साथ आईएसपीएल 2024 का फाइनल देखते नजर आए। अमिताभ बच्चन ने भी इन खबरों को अफवाह बताया है।