Trending Bollywood Celebrity News Highlights: तमिल एक्टर और राजनेता विजयकांत का निधन हो गया है। वह कोरोना इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डीएमडीके पार्टी के संस्थापक-नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का ऐलान किया। विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक पर शराब डालकर जय माता दी कहते हुए नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर कपूर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। इसके अलावा ‘मदर इंडिया’ एक्टर साजिद खान का निधन हो गया है। एक्टर कैंसर से जूझ रहे थे। वह महज 70 साल के थे। साजिद खान को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में उन्हें दफनाया गया है। इसके अलावा विक्की कौशल ने इस साल क्रिसमस बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की डंकी ने अब तक 151 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं बात प्रभास स्टारर ‘सालार’ की करें तो इस फिल्म ने भारत में 297.40 करोड़ का करोबार कर लिया है। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
17:10 (IST) 28 Dec 2023
‘आशिकी 2’ के लिए पहली पसंद थे इमरान हाशमी

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि मोहित सूरी ‘आशिकी 2’ में पहले उन्हें कास्ट करना चाहते थे लेकिन एक्टर ने उन्हें नए चेहरे की सलाह दी, जिसकी पहले कोई इमेज ना रही हो और वो स्क्रीन के लिए एकदम नया हो। फिर आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया गया था। एक्टर ने कहा कि उन्हें इसे ना करने का कोई अफसोस नहीं है।

17:04 (IST) 28 Dec 2023
हिना खान की बिगड़ी तबीयत

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर…

14:20 (IST) 28 Dec 2023
2006 में राजनीति में रखा था कदम

साल 2006 मे विजयकांत ने राजनीति में कदम रखा था।

14:15 (IST) 28 Dec 2023
सोनू सूद ने जताया दुख

एक्टर सोनू सूद ने अभिनेता विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

14:13 (IST) 28 Dec 2023
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बता दें कि विजयकांत ने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनका एक शानदार करियर रहा है।

14:10 (IST) 28 Dec 2023
विजयकांत का सांस की बीमारी का चल रहा था इलाज

विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे।

12:35 (IST) 28 Dec 2023
चियान विक्रम ने भी विजयकांत के निधन पर दुख जताया

पोन्नियन सेलेवेन एक्टर चियान विक्रम ने भी विजयकांत के निधन पर दुख जताया है।

12:34 (IST) 28 Dec 2023
जूनियर एनटीआर ने भी विजयकांत के निधन पर शोक जताया

जूनियर एनटीआर ने विजयकांत के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि विजयकांत गारू के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। सिनेमा और राजनीति दोनों में एक सच्चा पावरहाउस। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

12:32 (IST) 28 Dec 2023
शहनाज गिल ने गुरु रंधावा के साथ शेयर किया वीडियो

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

10:07 (IST) 28 Dec 2023
साउथ सुपरस्टार विजयकांत का निधन

डीएमडीके नेता और साउथ सुपरस्टार विजयकांत का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे।

09:54 (IST) 28 Dec 2023
सालाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गया हैं, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 297.40 करोड़ हो गया है।

09:53 (IST) 28 Dec 2023
डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहरुख खान की डंकी ने अब तक 151 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

09:51 (IST) 28 Dec 2023
‘मदर इंडिया’ फेम साजिद खान का निधन

‘मदर इंडिया’ एक्टर साजिद खान का निधन हो गया है। एक्टर कैंसर से जूझ रहे थे। वह महज 70 साल के थे। साजिद खान को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में उन्हें दफनाया गया है।

09:51 (IST) 28 Dec 2023
रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक पर शराब डालकर जय माता दी कहते हुए नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर कपूर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं।