Trending Bollywood Celebrity News Highlights: तमिल एक्टर और राजनेता विजयकांत का निधन हो गया है। वह कोरोना इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डीएमडीके पार्टी के संस्थापक-नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का ऐलान किया। विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक पर शराब डालकर जय माता दी कहते हुए नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर कपूर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। इसके अलावा ‘मदर इंडिया’ एक्टर साजिद खान का निधन हो गया है। एक्टर कैंसर से जूझ रहे थे। वह महज 70 साल के थे। साजिद खान को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में उन्हें दफनाया गया है। इसके अलावा विक्की कौशल ने इस साल क्रिसमस बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की डंकी ने अब तक 151 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं बात प्रभास स्टारर ‘सालार’ की करें तो इस फिल्म ने भारत में 297.40 करोड़ का करोबार कर लिया है। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि मोहित सूरी 'आशिकी 2' में पहले उन्हें कास्ट करना चाहते थे लेकिन एक्टर ने उन्हें नए चेहरे की सलाह दी, जिसकी पहले कोई इमेज ना रही हो और वो स्क्रीन के लिए एकदम नया हो। फिर आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया गया था। एक्टर ने कहा कि उन्हें इसे ना करने का कोई अफसोस नहीं है।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर...
साल 2006 मे विजयकांत ने राजनीति में कदम रखा था।
एक्टर सोनू सूद ने अभिनेता विजयकांत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।
बता दें कि विजयकांत ने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनका एक शानदार करियर रहा है।
विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे।
पोन्नियन सेलेवेन एक्टर चियान विक्रम ने भी विजयकांत के निधन पर दुख जताया है।
जूनियर एनटीआर ने विजयकांत के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि विजयकांत गारू के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। सिनेमा और राजनीति दोनों में एक सच्चा पावरहाउस। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।"
शहनाज गिल और गुरु रंधावा का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
डीएमडीके नेता और साउथ सुपरस्टार विजयकांत का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गया हैं, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 297.40 करोड़ हो गया है।
शाहरुख खान की डंकी ने अब तक 151 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
‘मदर इंडिया’ एक्टर साजिद खान का निधन हो गया है। एक्टर कैंसर से जूझ रहे थे। वह महज 70 साल के थे। साजिद खान को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में उन्हें दफनाया गया है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक पर शराब डालकर जय माता दी कहते हुए नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर कपूर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं।