Entertainment News LIVE Updates 5 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। यूएस में शूट के दौरान शाहरुख खान की नाक पर चोट लग गई थी, काफी देर तक खून न रुकने के कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी। कुछ घंटों पहले शाहरुख खान मुंबई लौट चुके हैं। इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। ‘आदिपुरुष’ एक्ट्रेस कृति सेनन ने खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। जिसका नाम है ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। एक हफ्ता होने तक फिल्म अपने बजट से अधिक कमाई कर सकती है। ईशा देओल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग धर्मेंद्र को ट्रोल कर रहे हैं। साउथ एक्टर किच्चा सुदीप पर 9 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 5 जुलाई
आकांक्षा पुरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर जद के साथ उनका किस करना गलत था तो फिर उसे प्रोमो में क्यों चलाया गया।
एक्टर अंगद बेदी का कहना है कि वह अनुभवी एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना पसंद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने नीना गुप्ता की जमकर तारीफ की है।
72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सैय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। सय्यद ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया है।
अदालत ने समीर वानखेड़े को याचिका में संशोधन करने की अनुमति दी और दंडात्मक कार्रवाई से उनकी अंतरिम सुरक्षा 20 जुलाई तक बढ़ा दी।
सना खान ने कुछ महीनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी रिवील की थी और अब उनके घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट शेयर कर खुद दी है। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में सना ने लिखा – ‘अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया है’
अनिल कपूर अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी कूल होते जा रहे हैं। एक्टर ऑरेंज शर्ट के साथ ब्लू डेनिम में नजर आए।
शेखर कपूर को शेखर कपूर को फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड्स मिला है। साथ ही फिल्म ने भी बेस्ट ब्रिटिश फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है।
मनीषा रानी और बेबिका एक बार फिर दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
केआरके ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि वह 2-3 साल और ऐसे बोल रहे हैं। उसके बाद लोग उन्हें याद किया करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
ईशा देओल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद नेटिजन्स ने धर्मेंद्र पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख खान को लेकर खबर आई थी कि उनकी नाक में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई है। लेकिन अब जो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उन्हें देखने के बाद लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने लुक के साथ ट्रांसफॉर्मेशन करती दिख रही हैं।
रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हुआ है। इसी बीच रणवीर एयरपोर्ट पर नजर आए। एक्टर ने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था।
कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह खास फैन से मिलते नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने 6 दिनों 46 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख खान शूट के लिए यूएस थे, जहां उन्हें नाक पर चोट आ गई थी। इस कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल खान मुंबई लौट चुके हैं।
#WATCH | Bollywood actor Shah Rukh Khan arrives at Mumbai airport from US. pic.twitter.com/AwmS7BMzvp
— ANI (@ANI) July 4, 2023
बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक, यहां पढ़ें सारी बड़ी खबरें।
