Entertainment News LIVE Updates 5 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। यूएस में शूट के दौरान शाहरुख खान की नाक पर चोट लग गई थी, काफी देर तक खून न रुकने के कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी। कुछ घंटों पहले शाहरुख खान मुंबई लौट चुके हैं। इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। ‘आदिपुरुष’ एक्ट्रेस कृति सेनन ने खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। जिसका नाम है ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। एक हफ्ता होने तक फिल्म अपने बजट से अधिक कमाई कर सकती है। ईशा देओल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग धर्मेंद्र को ट्रोल कर रहे हैं। साउथ एक्टर किच्चा सुदीप पर 9 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 5 जुलाई

22:14 (IST) 5 Jul 2023
सलमान खान की फटकार का आकांक्षा पुरी ने दिया करारा जवाब

आकांक्षा पुरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर जद के साथ उनका किस करना गलत था तो फिर उसे प्रोमो में क्यों चलाया गया।

19:15 (IST) 5 Jul 2023
नीना गुप्ता संग रोमांस करना चाहते हैं अंगद बेदी

एक्टर अंगद बेदी का कहना है कि वह अनुभवी एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना पसंद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने नीना गुप्ता की जमकर तारीफ की है।

19:14 (IST) 5 Jul 2023
'72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ शिकायत दर्ज

72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सैय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। सय्यद ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया है।

19:13 (IST) 5 Jul 2023
आर्यन खान मामले में समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत

अदालत ने समीर वानखेड़े को याचिका में संशोधन करने की अनुमति दी और दंडात्मक कार्रवाई से उनकी अंतरिम सुरक्षा 20 जुलाई तक बढ़ा दी।

16:36 (IST) 5 Jul 2023
सना खान ने दिया अपनी पहली संतान को जन्म

सना खान ने कुछ महीनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी रिवील की थी और अब उनके घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट शेयर कर खुद दी है। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में सना ने लिखा – ‘अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया है’

15:29 (IST) 5 Jul 2023
अनिल कपूर का कूल लुक

अनिल कपूर अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी कूल होते जा रहे हैं। एक्टर ऑरेंज शर्ट के साथ ब्लू डेनिम में नजर आए।

13:35 (IST) 5 Jul 2023
शेखर कपूर को मिला बेस्ट डायरेक्टर 2023 का अवॉर्ड

शेखर कपूर को शेखर कपूर को फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड्स मिला है। साथ ही फिल्म ने भी बेस्ट ब्रिटिश फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

13:32 (IST) 5 Jul 2023
Bigg Boss OTT 2 में फिर दोस्ती हुई मजबूत

मनीषा रानी और बेबिका एक बार फिर दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:23 (IST) 5 Jul 2023
कंगना रनौत की 'तेजस' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:21 (IST) 5 Jul 2023
केआरके ने कहा-मेरे पास 2-3 साल और हैं

केआरके ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि वह 2-3 साल और ऐसे बोल रहे हैं। उसके बाद लोग उन्हें याद किया करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:29 (IST) 5 Jul 2023
धर्मेंद्र को नेटिजन्स ने बताया लापरवाह पिता

ईशा देओल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद नेटिजन्स ने धर्मेंद्र पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:27 (IST) 5 Jul 2023
नेटिजन्स ने शाहरुख खान की नोज सर्जरी की खबर को बताया झूठा

शाहरुख खान को लेकर खबर आई थी कि उनकी नाक में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई है। लेकिन अब जो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उन्हें देखने के बाद लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:09 (IST) 5 Jul 2023
नोरा फतेही का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने लुक के साथ ट्रांसफॉर्मेशन करती दिख रही हैं।

09:08 (IST) 5 Jul 2023
मास्क लगाये एयरपोर्ट पर नजर आए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हुआ है। इसी बीच रणवीर एयरपोर्ट पर नजर आए। एक्टर ने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था।

09:07 (IST) 5 Jul 2023
कैंसर पेशेंट से मिले कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह खास फैन से मिलते नजर आ रहे हैं।

09:04 (IST) 5 Jul 2023
'सत्यप्रेम की कथा' ने 6 दिनों में कमाये इतने करोड़

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने 6 दिनों 46 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:02 (IST) 5 Jul 2023
यूएस से मुंबई लौटे शाहरुख खान

शाहरुख खान शूट के लिए यूएस थे, जहां उन्हें नाक पर चोट आ गई थी। इस कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल खान मुंबई लौट चुके हैं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक, यहां पढ़ें सारी बड़ी खबरें।