Entertainment News LIVE Updates 27 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे गोल्डी बरार ने कहा है कि वह मौका मिलते ही सलमान खान को मार देगा। राज कुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ का दूसरा पार्ट जल्द आ रहा है। एक्टर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के बीच हुई बात में पूजा ने उन्हें बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह खुद एक टूटी हुई शादी से बाहर निकली हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसके नाम पर विक्टिम कार्ड प्ले किया जाए। यूट्यूबर कुशा कपिला और उनके पति ने फैंस को अपने अलग होने की जानकारी दी है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम होता जा रहा है। 11वें दिन फिल्म ने सबसे कम कलेक्शन किया है।

Live Updates

Entertainment News LIVE Updates 27 June

20:34 (IST) 27 Jun 2023
मनोज मुंतशिर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। पिछले दिनों कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि निर्माता आखिर फिल्म में क्या दिखाना चाहते हैं। अब कोर्ट ने फिल्म के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर को भी नोटिस जारी किया है।

20:33 (IST) 27 Jun 2023
सोनम कपूर को मिला ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का निमंत्रण

सोनम कपूर को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री – श्री ऋषि सुनक ने यूके-भारत सप्ताह 2023 का जश्न मनाने के लिए अपने रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया है।

20:29 (IST) 27 Jun 2023
श्रीजिता डे 1 जुलाई को बॉयफ्रेंड माइकल संग करेंगी शादी

एक्ट्रेस श्रीजिता डे की शादी का कार्ड और डेट आ गई है। वह 1 जुलाई को जर्मनी में एक चर्च में बॉयफ्रेंड माइकल के साथ शादी करेंगी। वहीं इसी साल अक्टूबर-नवबंर में वह इंडियन वेडिंग करेंगी।

19:28 (IST) 27 Jun 2023
शाहरुख खान संग नई फिल्म में साथ दिखेंगी बेटी सुहाना

सुहाना खान 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं और उन्हें बड़ी फिल्म का ऑफर मिला है। वह जल्द ही पापा शाहरुख खान के साथ सुजॉय घोष की नई फिल्म में नजर आएंगी।

18:56 (IST) 27 Jun 2023
‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर कियारा आडवाणी ने किया पोस्ट

कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर पोस्ट किया है और बताया है कि फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो दिन बाकी हैं।

18:05 (IST) 27 Jun 2023
Bigg Boss OTT 2 से बेघर होंगी आलिया सिद्दीकी

बिग बॉस ओटीटी 2 में जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी नॉमिनेट थीं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि शो में मिड एविक्शन हुआ है, जिसमें आलिया सिद्दीकी को मेकर्स शो से आउट कर दिया है।

15:36 (IST) 27 Jun 2023
मलयालम डायरेक्टर बैजू परवूर का हुआ निधन

मलयालम फिल्म डायरेक्टर और बैजू परवूर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को कार से वापस घर लौट रहे थे तो एक होटल के पास रुके और वहीं खाना खाया और उसके बाद ही उनकी तबीयत खराब होने लगी।

15:31 (IST) 27 Jun 2023
केदारनाथ में बेहोश घोड़े को देख रो पड़ीं हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना का एक वीडियो का सामने आया है, जिसमें वह केदारनाथ में नजर आ रही हैं। इन दिनों केदारनाथ में घोड़ो और खच्चरों की हालत के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। हिमांशी भी ऐसे ही हालात में घोड़े को संभालती दिखी।

13:34 (IST) 27 Jun 2023
लस्ट स्टोरीज 2 इस दिन होगी रिलीज

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लस्ट स्टोरीज 2 का प्रोमो शेयर किया।

13:31 (IST) 27 Jun 2023
रिया चक्रवर्ती ने पहली बार सुशांत की मौत के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी

एमटीवी रोडीज 19 में रिया चक्रवर्ती ने उस वक्त के बारे में बात की, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:29 (IST) 27 Jun 2023
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला गाना कल होगा रिलीज

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना 'तुम क्या मिले' कल रिलीज होगा।

11:30 (IST) 27 Jun 2023
मलयालम फिल्म और थिएटर कलाकार सीवी देव का 83 साल की उम्र में निधन

मलयालम फिल्म और थिएटर कलाकार सीवी देव का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल से संबंधी बीमारी थी, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

11:25 (IST) 27 Jun 2023
पूजा भट्ट ने आलिया सिद्दीकी को दी सलाह

पूजा भट्ट ने आलिया सिद्दीकी को शादी के नाम पर विक्टिम कार्ड न खेलने की सलाह दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:37 (IST) 27 Jun 2023
लॉक अप और स्प्लिट्सविला फेम शिवम शर्मा ने एक्ट्रेस समायरा से किया रोका

लॉक अप और स्प्लिट्सविला फेम शिवम शर्मा और समायरा ठाकुर ने रोका कर लिया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।

10:32 (IST) 27 Jun 2023
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने लुटाया प्यार

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपने प्यार को खास तरीके से विश किया है।

10:30 (IST) 27 Jun 2023
हिंदी सीरियल में दिखेंगे अब्दू रोजिक

बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक अब हिंदी टीवी सीरियल 'राधा मोहन' के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं।

10:27 (IST) 27 Jun 2023
Stree 2 का ऐलान, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने दी जानकारी

राज कुमार राव और श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि जल्द 'स्त्री' का दूसरा पार्ट आने वाला है।

10:26 (IST) 27 Jun 2023
आदिपुरुष ने 11वें दिन केवल 2 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है

फिल्म 'आदिपुरुष' ने 11वें दिन केवल 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्ममेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:25 (IST) 27 Jun 2023
गैंगस्टर गोल्डी बरार ने दी सलमान को मारने की धमकी

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे गोल्डी बरार ने सलमान खान को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा उसने ये भी बताया कि उसके गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:23 (IST) 27 Jun 2023
कुशा कपिला ने किया पति से अलग होने का ऐलान

यूट्यूबर और एक्टर कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर से अलग होने का ऐलान किया है। यहां पढें पूरी खबर…

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट