Sidharth-Kiara Wedding : सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी संपन्न हो चुकी है। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिड और कियारा ने 7 फेरे लिए। 6 फरवरी को सिद्धार्थ-कियारा की मेहंदी और संगीत की रस्में हुईं, संगीत का कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक चलता रहा। वहीं आज सुबह हल्दी की रस्म हुई। ‘शेरशाह’ फिल्म से सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी शुरू हुई थी। तब से फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे, अब तो विकीपीडिया ने भी दोनों को मैरिड कह दिया है। यहां देखिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ी सारी अपडेट्स…

Live Updates

Entertainment News LIVE Update 7 February

17:45 (IST) 7 Feb 2023
Sid-Kiara Wedding: शादी संपन्न होने के बाद डीजे वाले निकले बाहर

Sid-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो चुकी है। शादी के बाद डीजे वाले वापस जाते दिखे।

17:37 (IST) 7 Feb 2023
विकीपीडिया ने भी सिद्धार्थ-कियारा को मैरिड

सिद्धार्थ और कियारा का विकीपीडिया पेज अपडेट हो गया है।

17:35 (IST) 7 Feb 2023
Sid-Kiara Wedding: बेहद हैंडसम लग रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ-कियारा की शादी संपन्न हो चुकी है।

17:23 (IST) 7 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की हो गई शादी

सिल्वर कलर के लहंगे में कियारा आडवाणी थे, वहीं सिद्धार्थ भी मैचिंग शेरवानी में थे।

16:16 (IST) 7 Feb 2023
सिड कियारा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी की शादी की तैयारी

16:14 (IST) 7 Feb 2023
सूर्यगढ़ पैलेस से जूही चावला ने शेयर की ब्रेकफास्ट की तस्वीरें

जूही ने लिखा- मेरा देसी ब्रेकफास्ट

16:14 (IST) 7 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मंडप है तैयार

सिद्धार्थ कियारा की शादी आज है, देखिए मंडप की तस्वीरें

14:46 (IST) 7 Feb 2023
इस घोड़ी पर बैठकर निकलेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारात

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की शादी कुछ ही देर में होने वाली है। सारी तैयारियां पूरी हो गई है। सिद्धार्थ की बारात के लिए घोड़ी को भी लाया गया है।

14:37 (IST) 7 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की शादी को कैप्चर करने पहुंच पैपराजी, सिक्योरिटी ने कही ये बात

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए पैपराजी सूर्यगढ़ पैलेस के बाहर मौजूद हैं। जब बाराज के लिए बैंड बाजा अंदर ले जाया जा रहा था, उस वक्त सिक्योरिटी ने पैपराजी को 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' कह दिया।

14:27 (IST) 7 Feb 2023
हुई सिद्धार्थ कियारा की बारात की तैयारी, सूर्यगढ़ किले में पहुंचा बैंड-बाजा

कुछ ही देर में कियारा-सिद्धार्थ की शादी होने वाली है। बैंड बाजा सूर्यगढ़ किले के अंदर पहुंच चुका है।

11:41 (IST) 7 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की संगीत की शाम में लगा बॉलीवुड का तड़का

सिद्धार्थ-कियारा की शादी के संगीत के नाम पर एक वीडियो ट्विटर पर आया है, जिसमें धमाकेार जश्न हो रहा है।

11:40 (IST) 7 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की हल्दी की रस्म के लिए सजा सूर्यगढ़ पैलेस

कियारा-सिद्धार्थ की हल्दी की रस्म के लिए कुछ यूं सजा सूर्यगढ़ पैलेस…

11:19 (IST) 7 Feb 2023
Kantara 2: ऋषभ शेट्टी ने किया ‘कांतारा 2’ का ऐलान

Kantara 2: एक्टर ऋषभ शेट्टी ने ऐलान किया है कि वो जल्द ही कांतारा का प्रीक्वल लेकर आएंगे। एक्टर ने कहा जो आपने अभी तक देखा वो पार्ट 2, पार्ट 1 अब आएगा। यहां पढ़िए पूरी खबर…

10:34 (IST) 7 Feb 2023
कंगना रनौत ने आलिया-रणबीर पर लगाए जासूसी के आरोप

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आलिया-रणबीर पर जासूसी कराने के आरोप लगाए थे। अब फेसबुक पोस्ट में उन्हें चंगू मंगू कहते हुए कटाक्ष किया है।

यहां पढ़े पूरी खबर-Kangana Ranaut ने आलिया-रणबीर पर लगाए जासूसी के आरोप तो केआरके ने ली चुटकी, बोले-सही है….

10:25 (IST) 7 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में परोसे जाएंगे 100 से अधिक प्रकार के व्यंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में 100 से अधिक प्रकार की डिशेश रखी गई हैं। जिनमें इटैलियन, चाइनीज, पंजाबी, गुजराती फूड समेत तरह के व्यंजन हैं।

09:34 (IST) 7 Feb 2023
इस बार भी टूट रही राखी सावंत की शादी, किया तलाक का ऐलान…

राखी सावंत की शादी एक बार फिर टूटने की कगार पर है। राखी ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह दोनों अब साथ नहीं रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:19 (IST) 7 Feb 2023
टीवी एक्टर विभु राघवे को हुआ कैंसर, लगाई मदद की गुहार

टीवी सीरियल 'निशा और उसके कजन्स' के एक्टर विभु राघवे लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे हैं। अब टीवी स्टार्स जो उनके दोस्त हैं उनकी इलाज के लिए मदद की अपील कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:34 (IST) 7 Feb 2023
वरुण धवन से लेकर रोहित शेट्टी तक कियारा-सिद्धार्थ की शादी में होंगे शामिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो रही है। करण जौहर, शाहिद कपूर समेत कई लोग शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। खबर है कि रोहित शेट्टी और वरुण धवन भी इस शादी का हिस्सा होंगे।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी से जुड़े सभी अपडेट के लिए इस खबर के साथ बने रहिए।