नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कार्तिक आर्यन अब एक बार फिर रूह बाबा के रूप में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर भूल भुलैया-3 का ऐलान किया है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ यूपी में एफआईआर दर्ज हुई है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ से पीछे रह गई है। कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज हो गया है। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 2 मार्च
बॉलीवुड के पावरहाउस कलाकार, राजकुमार राव ने अब तुषार हीरानंदानी के साथ 'श्रीकांत बोला' 'श्री' नामक एक नई परियोजना की घोषणा की।
राखी सावंत के भाई ने कहा कि वह राखी पर फिल्म बना रहे हैं। जिसका टाइटल Rowdy Rakhi होगा।
अनंत अंबानी ने हाल ही में अपने प्राइवेट जेट में अपने कर्मचारी का जन्मदिन मनाया। जिसके बाद कर्मचारी ने उनके पैर छुए। जिसके लिए वह ट्रोल हो रहे हैं।
चीनी कम फिल्म में अमिताभ बच्चन की दोस्त बनी छोटी बच्ची अब बड़ी हो गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं स्विनी खरे की। उन्होंने हाल ही में सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रॉपर्टी के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ऐलान किया है। वह रूह बाबा के रूप में एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दीवाली 2024 के मौके पर ये फिल्म रिलीज होगी।
#RoohBaba Returns Diwali 2024 ??#BhoolBhulaiyaa3 ??? pic.twitter.com/JxtTZS0DDZ
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) March 1, 2023
कच्चा बादाम गाकर मशहूर हुए सिंगर अब इस गाने को नहीं गा पा रहे हैं। कॉपी राइट के इश्यू के कारण उन्हें शो नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक हालत खराब हो गई है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी समेत मनोरंजन इंडस्ट्री की ताजा खबर यहां पढ़ें।