Entertainment News Highlights 14 Feb 2023: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं, दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का टाइटल ट्रैक सोनू निगम की आवाज में रिलीज हो गया है। राखी सावंत के पूर्व पति ने राखी और आदिल की शादी को लव जिहाद बताया है। शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। वहीं आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर और रिलीज डेट सामने आई है। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें…

Live Updates

Entertainment News Highlights 14 Feb 2023

17:18 (IST) 14 Feb 2023
सोनू निगम की आवाज में रिलीज हुआ ‘शहजादा’ का टाइटल ट्रैक

कार्तिक आर्यन पर फिल्माया 'शहजादा' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।

17:17 (IST) 14 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की हल्दी की रस्म की तस्वीरें आईं सामने

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं।

16:32 (IST) 14 Feb 2023
गदर 2 के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे सनी देओल हो गए ट्रोल

गदर 2 के प्रमोशन लिए सनी देओल और अमीषा पटेल सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंचे थे, जिसके बाद कांग्रेस सांसद ने उन्हें ट्रोल कर दिया। यहां पढ़िए पूरी खबर…

16:30 (IST) 14 Feb 2023
क्यों टूटा था मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता?

मधुबाला के जन्मदिन के मौके पर जानिए क्यों उनका और दिलीप कुमार का रिश्ता नहीं चल पाया था। यहां पढ़िए…

16:29 (IST) 14 Feb 2023
सुकेश चंद्रशेखर ने फिल्मी अंदाज में विश किया जैकलीन को वैलेंटाइन्स डे

कोर्ट की पेशी में जा रहे सुकेश ने जैकलीन को वैलेंटाइन्स डे विश किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:29 (IST) 14 Feb 2023
क्या पार्टी के बाद नशे में दिखींं अजय-काजोल की बेटी नीसा देवगन?

नीसा देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पार्टी के बाद बाहर निकलती दिख रही हैं। यहां देखें वीडियो…

16:28 (IST) 14 Feb 2023
शाहरुख खान ने गौरी खान को पहले वैलेंटाइन्स पर दिया था ये तोहफा

ASK SRK सेशन के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने पहले वैलेंटाइन्स पर वाइफ गौरी को क्या तोहफा दिया था। यहां पढ़िए पूरी खबर…

16:26 (IST) 14 Feb 2023
तन्मय भट को पुराने ट्वीट की वजह से कोटक ने एड कैंपेन से किया बाहर

कोटक बैंक ने माफी मांगते हुए विज्ञापन हटा लिया है। तन्मय ने बच्चियों के रेप को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। यहां पढ़िए पूरी खबर…

15:36 (IST) 14 Feb 2023
उर्फी जावेद ने लाल रंग की बोल्ड ड्रेस पहनकर बटोरी सुर्खियां

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी ड्रेस से सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने लाल रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

13:15 (IST) 14 Feb 2023
ऋचा चड्ढा ने मजेदार तरीके से किया पति अली फजल को वैलेंटाइन डे विश

ऋचा चड्ढा अक्सर अपनी अनूठी कॉमेडी टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर उनका मजेदार

लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर अपने पति अली फजल के लिए एक कॉमेडी स्किट पोस्ट किया है। वह दोनों एक दूसरे से दूर वेलेंटाइन डे मना रहे हैं, ऋचा भारत में हीरामंडी की शूटिंग में व्यस्त हैं और अली काम के लिए लॉस एंजेलिस में हैं।

12:58 (IST) 14 Feb 2023
गुरु दत्त की बहन ललिता लाजमी का निधन

ललिता लाजमी जो एक प्रसिद्ध चित्रकार और महान अभिनेता गुरु दत्त की बहन थीं, उनका 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

12:02 (IST) 14 Feb 2023
पलानी मुरगन टेंपल पहुंची सामंथा रुथ प्रभु

अपनी बीमारी से ठीक होकर सामंथा रुथ प्रभु 600 सीढ़ियां चढ़कर पलानी मुरगन टेंपल पहुंची।

12:00 (IST) 14 Feb 2023
विनोद मेहरा और रेखा की लव स्टोरी!

क्या विनोद मेहरा और रेखा ने दो महीनों के लिए की थी शादी? क्या रेखा को भी था विनोद मेहरा से प्यार? यहां पढ़िए पूरी खबर…

09:36 (IST) 14 Feb 2023
राम चरण ने अक्षय कुमार के ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ पर किया डांस

अक्षय कुमार और रामचरण हाल ही में एक इवेंट में मिले थे जहां दोनों ने 'ये दोस्ती' और 'टिप टिप बरसा पानी' पर साथ में डांस किया था। अब राम चरण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ 'सेल्फी' के 'मैं खिलाड़ी' गाने पर हुक स्टेप करते दिख रहे हैं।

09:34 (IST) 14 Feb 2023
मजेदार वीडियो के साथ हुआ ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैन्स इसकी रिलीज डेट का इंजतार कर रहें है। अब फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का एलान हो चुका है। ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:31 (IST) 14 Feb 2023
बिग बॉस 16 के फिनाले में हुआ ‘गदर 2’ का प्रमोशन

बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को हो गया है। फिनाले पर सनी देओल और अमीषा पटेल ने जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।

09:30 (IST) 14 Feb 2023
पूर्व पत्नी की दूसरी शादी पर शालीन भनोट ने दी बधाई

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शालीन भनोट को उनकी पूर्व पत्नी दलजीत कौर की शादी की खबर मिली है। जिसपर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उन्हें फोन कर बधाई देंगे।

09:29 (IST) 14 Feb 2023
पति आदिल को लेकर राखी सावंत का नया खुलासा, बोलीं-एक लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया

राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया को बताया कि आदिल पर रोशाना नाम की लड़की ने रेप करने का आरोप लगाया है। राखी ने ये भी कहा कि वह लड़की आदिल के बच्चे की मां बनने वाली है।

09:27 (IST) 14 Feb 2023
फराह खान ने अपने घर पर रखी बिग बॉस की पार्टी, कंटेस्टेंट ने मिलकर गाया Bigg Boss एंथम

फराह खान ने बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स के लिए अपने घर पर ग्रैंड पार्टी रखी। जिसमें गौतम विग और टीना को छोड़ सभी कंटेस्टेंट नजर आए। सबका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बॉस एंथम गाते नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन से जु़ड़ी सारी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।