Today’s Trending Bollywood News Updates: अल्लू अर्जुन थिएटर में हुई भगदड़ में गई महिला की जान के मामले को लेकर चर्चा में है। इस विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। एक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही है। ऐसे में अब इस केस के सिलसिले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ की जानी है। हैदराबाद पुलिस ने नोटिस जारी किया है। अब एक्टर पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं।
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बेनेगल की बेटी पिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। समानांतर सिनेमा की शुरुआत का श्रेय बेनेगल को ही दिया जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है और सितारों ने दुख जताया है। फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता और जाने-माने एक्टर्स मनोज बाजपेयी, अक्षय कुमार और काजोल ने श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक महान फिल्मकार बताया। ‘बिग बॉस’ में श्रुतिका अर्जुन को स्पेशल पावर टाइम गॉड की मिली थी, जिसके बाद उनसे ये पावर छीनकर चुम दरांग को दे दी गई थी। लेकिन, कुछ घंटों के बाद उनके हाथ से ये पावर भी छिन गई। वो घर की ऐसी सदस्य बन गई हैं, जो इस पावर का इस्तेमाल सबसे कम समय तक कर पाई हैं।
सारा अली खान और इब्राहिम मंगलवार को यश सिंघल के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए जामनगर पहुंचे हैं। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' कल यानी 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है, इससे पहले वो उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
संजय लीला भंसाली की कई शानदार फिल्मों में से, बाजीराव मस्तानी का गाना "मल्हारी" मार्वल के व्हाट इफ…? सीजन 3 में रीक्रिएट किया गया है। जो इंडियन मार्वल फैंस के लिए यह एक जबरदस्त सरप्राइज था, जब मार्वल के एनीमेटेड सीरीज के तीसरे सीजन में SLB की बाजीराव मस्तानी का मशहूर गाना "मल्हारी" पेश किया गया। यह सीन, जो दूसरे एपिसोड में दिखाई देता है, उसमें कुमैल नांजियानी अपने किरदार किंगो के रूप में वापसी करते हैं, जो भारतीय मूल का सुपरहीरो और एक बॉलीवुड सुपरस्टार है।
सोशल मीडिया पर आयशा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस शरगुन मेहता के साथ जमकर थिरक रही हैं। ये वीडियो रवि दुबे की बर्थडे पार्टी का है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। दोनों दिनेश विजान की फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें दोनों स्टार्स को रोमांटिक देखा जा सकता है।
अल्लू अर्जुन थिएटर में हुई भगदड़ मामले के सिलसिले में पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। उन्हें पूछताछ के लिए हैदराबाद पुलिस ने दोबारा से नोटिस जारी किया था। वो इसके लिए Chikkadpally पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। यहां से उनका वीडियो भी सामने आया है।
https://x.com/ANI/status/1871431900340142523
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में भगदड़ मची और एक महिला की जान चली गई, जिसके बाद काफी बवाल मच गया। मामला राजनीतिक मोड़ ले चुका है। इसी बीच मेकर्स ने पीड़ित परिवार को मोटी रकम मदद के तौर पर दी है। पढ़िए पूरी खबर...
अल्लू अर्जुन थिएटर में हुई भगदड़ में गई महिला की जान के मामले को लेकर चर्चा में है। इस विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। एक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही है। ऐसे में अब इस केस के सिलसिले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ की जानी है। हैदराबाद पुलिस ने नोटिस जारी किया है। अब एक्टर पुलिस स्टेशन के लिए रवाना हो चुके हैं।
https://x.com/ANI/status/1871422177612075470
गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस गोल्डन साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में रवि दुबे के इवेंट में शिरकत की थी और इस दौरान गौहर ने गोल्डन साड़ी में अपने लुक से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।
अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें कांग्रेस लीडर ने उनकी फिल्म के एक सीन को अपमान जनक बताया है। चलिए बताते हैं पूरा मामला।
अल्लू अर्जुन थिएटर में हुई भगदड़ में गई महिला की जान के मामले को लेकर चर्चा में है। इस विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। एक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही है। ऐसे में अब इस केस के सिलसिले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ की जानी है। हैदराबाद पुलिस ने नोटिस जारी किया है। ऐसे में अब एक्टर कुछ ही देर में पुलिस स्टेशन के लिए रवाना होंगे और उनके घर के बाहर सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है।
https://x.com/ANI/status/1871410862998876269
इसके साथ ही, श्याम बेनेगल के निधन पर काजोल और करण जौहर ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया। निर्माता करण जौहर ने उनके सिनेमा के लिए उन्हें धन्यवाद कहा। फिल्ममेकर ने ये भी कहा कि बेनेगल ने अपने सिनेमा से फिल्मों को नया आकार दिया है। वहीं, काजोल ने लिखा कि भारतीय सिनेमा में बेनेगल का योगदान अतुलनीय है।
डायरेक्टर श्याम बेनेगल के निधन पर अक्षय कुमार ने दुख जताया और एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बेनेगल को देश के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक बताया। अक्षय कुमार ने कहा कि बेनेगल के निधन का पता चला और उन्हें दुख हुआ। एक्टर ने कहा, 'वह हमारे देश के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक थे। ओम शांति।'
श्याम बेनेगल के निधन पर मनोज बाजपेयी ने दुख जताते हुए लिखा, 'ये इंडियन सिनेमा के लिए दिल को तोड़ देने वाली क्षति है। श्याम बेनेगल सिर्फ एक लेजेंड नहीं थे, वह एक दूरदर्शी थे जिन्होंने कहानी कहने की शैली को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। '
https://x.com/BajpayeeManoj/status/1871216343724265863
श्याम बेनेगल के निधन पर अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अचानक श्याम बेनेगल की निधन की खबर सुनकर झटका लगा। वो एक्टर्स के लिए मसीहा थे। वो अलग स्टोरीज बयां करते थे। जब मैं उनसे मिलने के लिए गया था तो रोल के लिए पूछा। उस समय वो मंडी में काम कर रहे थे। उन्होंने मेरी और देखा और कहा मेरे पास आपके लिए फिल्म में कुछ खास नहीं है और मुझे नहीं लगता कि आपको कोई छोटा रोल करना चाहिए। आप इंतजार क्यों नहीं करते। क्या पता कुछ अच्छा मिल जाए। फिर जब सारांश बनी तो वो मेरे लिए काफी खुश हुए। गुड बाय श्याम बाबू। '
https://x.com/AnupamPKher/status/1871239203864051718
श्याम बेनेगल के निधन पर रणदीप हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आप भले चले गए लेकिन, आप हमेशा आपनी यादगार फिल्मों के जरिए जीवित रहेंगे। उन्होंने अपने सिनेमा के जरिए मेरी लाइफ समेत कई जिंदगियों को प्रेरित किया है। दुख है कि उनके साथ काम ना कर पाने का। वो काफी नरम दिल के इंसान थे, जो उनको पसंद था उसे हमेशा करते रहते थे। धन्यवाद बंगाल साब।'
https://x.com/RandeepHooda/status/1871233951131431367
डायरेक्टर श्याम बेनेगल के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। इसी कड़ी में फिल्ममेकर शेखर कपूर ने उनके निधन पर शोक जताया है। कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने बेनेगल को अपना दोस्त और मार्गदर्शक बताते हुए विदाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बेनेगल को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने 'अंकुर' और 'मंथन' जैसी फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी। बेनेगल ने शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी शानदार अभिनेत्रियों को स्टार बनाया। अलविदा मेरे दोस्त और मेरे मार्गदर्शक।'
https://x.com/shekharkapur/status/1871202534871965704
‘बिग बॉस’ में श्रुतिका अर्जुन को स्पेशल पावर टाइम गॉड की मिली थी, जिसके बाद उनसे ये पावर छीनकर चुम दरांग को दे दी गई थी। लेकिन, कुछ घंटों के बाद उनके हाथ से ये पावर भी छिन गई। वो घर की ऐसी सदस्य बन गई हैं, जो इस पावर का इस्तेमाल सबसे कम समय तक कर पाई हैं।
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बेनेगल की बेटी पिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। समानांतर सिनेमा की शुरुआत का श्रेय बेनेगल को ही दिया जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है और सितारों ने दुख जताया है। फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता और जाने-माने एक्टर्स मनोज बाजपेयी, अक्षय कुमार और काजोल ने श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक महान फिल्मकार बताया।