Today’s Trending Entertainment News Updates: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है, इसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स का एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। हालिया प्रोमो में सारा खान अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनकी वजह से कुछ कंटेस्टेंट्स को चोट भी लग गई है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सेलेब्स ने शोक जताया है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के खास दिन पर एक्टर की अपकमिंग मूवी ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होने वाला था, लेकिन अब यह पोस्टपोन हो गया है।

Live Updates
19:24 (IST) 27 Dec 2024
दुबई में नया साल मना रहीं हिना खान

हिना खान इस वक्त वेकेशन पर हैं। अभी उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो दुबई में एन्जॉय करती दिख रही हैं, वह नया साल भी वहीं मनाने वाली हैं।

19:23 (IST) 27 Dec 2024
वरुण धवन ने खास अंदाज में किया भाईजान को बर्थडे विश

वरुण धवन ने सलमान खान के बर्थडे पर उनके साथ दो तस्वीरें शेयर कर उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा है।

19:08 (IST) 27 Dec 2024
तीसरे दिन वरुण धवन की Baby John ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े दम

वरुण धवन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है। फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी और लगातार इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ का बिजनेस किया था जो दूसरे दिन 57% कम हो गया। दूसरे दिन फिल्म ने केवल 4.75 करोड़ का बिजनेस किया और तीसरे दिन के अब तक के आंकड़ें के मुताबिक इस फिल्म का कलेक्शन 1.69 है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

18:18 (IST) 27 Dec 2024
कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे रवि किशन

हाल ही में रवि किशन ने बताया कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत में कई लोगों ने उनपर अटैक किया, लोग उनका फायदा उठाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने धैर्य से काम लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

18:17 (IST) 27 Dec 2024
केआरके ने फिर उड़ाया वरुण धवन की बेबी जॉन का मजाक

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान इस फिल्म की रिलीज से पहले ही ट्वीट कर इस फिल्म की खूब धज्जियां उड़ा रहे थे अब जब सच में ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही, तो केआरके ने कहा कि उन्होंने वरुण धवन को इस फिल्म को न करने की सलाह दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

18:05 (IST) 27 Dec 2024
11 साल बाद फिर रिलीज होगी Yeh Jawani Hai Deewani

अब, 11 साल बाद, ये जवानी है दीवानी 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होने जा रही है। फैंस अपने पसंदीदा किरदार नैना तलवार को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इस खुशी में और भी इज़ाफा हो गया है क्योंकि दीपिका पादुकोण का बर्थडे 5 जनवरी को है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं, और यह री-रिलीज़ उनके लिए एक पुरानी यादों का तोहफा बन गया है, जहां वे अपने पसंदीदा किरदारों को फिर से देख सकेंगे।

16:37 (IST) 27 Dec 2024
नुसरत भरूचा ने सलमान खान को किया बर्थडे विश

नुसरत भरूचा ने सलमान खान के जन्मदिन पर कई सारे बच्चों के साथ मिलकर उन्हें जोर से चिल्लाते हुए खूब खुशी के साथ हैप्पी बर्थडे कहा है।

16:35 (IST) 27 Dec 2024
सलमान ही नहीं उनकी भांजी का भी है आज जन्मदिन

आज सलमान खान का 59वां जन्मदिन है और उन्हीं के साथ उनकी भांजी यानी अर्पिता और आयुष शर्मा की बेटी का भी आज जन्मदिन है। आज भाईजान की भांजी 5 साल की हो गई है।

14:25 (IST) 27 Dec 2024
बोनी कपूर के बढ़ते वजन और बालों के झड़ने से निराश थीं श्रीदेवी

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर लंबे समय से अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हेयर ट्रांसप्लांट कराए और इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ये सब अपनी दिवंगत पत्नी एक्ट्रेस श्रीदेवी के लिए किया है, वो ही उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के फैसले के पीछे की प्रेरणा हैं। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

14:23 (IST) 27 Dec 2024
कपिल शर्मा ने तोड़े थे केआरके के घर के शीशे

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अब भले ही दुबई में रहते हैं, लेकिन जब वो भारत में थे तो मुंबई में रहा करते थे और पंजाबी सिंगर मीका सिंह उनके पड़ोसी हुआ करते थे। अब मीका सिंह ने अब केआरके को लेकर बात की और बताया कि जब वो उनके पड़ोस में रहा करते थे तो दोनों में बहुत भाईचारा था। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

14:02 (IST) 27 Dec 2024
बेबी जॉन ने की इतनी कमाई

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 4.5 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका कुल बिजनेस 15.75 करोड़ हो गया है।

14:00 (IST) 27 Dec 2024
सलमान ने लगाई कशिश को फटकार

'बिग बॉस 18' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट कशिश कपूर को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें गुस्से में भी देखा जा सकता है।

13:57 (IST) 27 Dec 2024
'बिग बॉस 18' से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

'बिग बॉस 18' से एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया है। फिनाले के इतने करीब आकर उसे सलमान खान के शो को टाटा-बॉय बॉय कहना पड़ा। चलिए जानते है कौन है वो कंटेस्टेंट। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

11:50 (IST) 27 Dec 2024
धमाकेदार होगा 'बिग बॉस' का न्यू ईयर

'बिग बॉस 18' में न्यू ईयर काफी मजेदार होने वाला है। इस बार शो में कंगना रनौत, भारती सिंह, अभिषेक कुमार और समर्थ आकर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

11:45 (IST) 27 Dec 2024
अर्जुन कपूर के नाम पर ऑनलाइन ठगी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने एक ऐसे शख्स के बारे में बताया जो उनका मैनेजर बन कर लोगों के साथ ठगी कर रहा। अर्जुन ने लिखा था कि मेरे संज्ञान में आया है, एक संदिग्ध शख्स लोगों से संपर्क कर रहा है और खुद को मेरा मैनेजर बता रहा है। साथ ही लोगों को मुझसे जोड़ने की बात कह रहा है। प्लीज ध्यान रखें कि मेरा इनसे कोई संबंध नहीं है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करे या अपनी पर्सनल इनफार्मेशन शेयर करे। कृपया इन ठगों के झांसे में न आएं, सुरक्षित और सतर्क रहें। अगर आपको ऐसे मैसेज मिले तो तुरंत अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट करें। सुरक्षित और खुशहाल क्रिसमस मनाएं।

11:39 (IST) 27 Dec 2024
परिवार संग मनाया सलमान खान ने जन्मदिन

सलमान खान ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और भांजी आयात के साथ सेलिब्रेट किया है। अर्पिता ने अपने भाई और बेटी के लिए पार्टी रखी, जिसमें खान परिवार, संगीता बिजलानी, रितेश-जेनेलिया देशमुख, यूलिया समेत कई लोग दिखाई दिए।

09:42 (IST) 27 Dec 2024
इस दिन रिलीज होगा 'सिकंदर' का टीजर

आज 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे पर 'सिकंदर' का टीजर रिलीज नहीं होगा। इसका ऐलान खुद मेकर्स ने किया है। अब यह टीजर कल यानी 28 दिसंबर को सुबह 11:07 पर आउट होगा। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे पोस्टपोन किया है।

09:35 (IST) 27 Dec 2024
इतने बजे रिलीज होगा 'सिकंदर' का टीजर

सलमान खान के बर्थडे पर आज 27 दिसंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ये टीजर सुबह 11 बजे आने वाला है।

09:33 (IST) 27 Dec 2024
सेलेब्स ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

09:31 (IST) 27 Dec 2024
सलमान खान को क्यों बुलाते हैं सल्लू

सलमान खान अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, वो जहां जाते हैं कोई उन्हें भाईजान कहकर बुलाता है तो कोई सल्लू भाई बोलता है। इंडस्ट्री में भी उन्हें इस नाम से जाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि सल्लू नाम का कनेक्शन जैकी श्रॉफ के साथ है। इसकी कहानी हम आपको बताने वाले हैं। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

09:29 (IST) 27 Dec 2024
जब सलमान खान को पहननी पड़ी थी लेडीज लेगिंग्स

बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान की लाइफ से जुड़े कई किस्से भी रहे हैं, जो काफी चर्चा में भी रहे हैं। ऐसे में चलिए उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब उन्हें लड़कियों की लैगिंग्स पहनना पड़ा था। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

09:27 (IST) 27 Dec 2024
करोड़ों के मालिक हैं सलमान खान

सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे एक्टर की नेट वर्थ करोड़ों में है और उन्होंने कहां-कहां निवेश किया हुआ है, चलिए जानते हैं। पूरी खबर यहां पर पढ़ें

09:25 (IST) 27 Dec 2024
सारा खान ने खोया 'बिग बॉस' में आपा

बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सारा अरफीन खान अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही हैं। दरअसल, घर में 'टाइम गॉड' बनने के लिए एक टॉस्क हुआ, जिसमें श्रुतिका अर्जुन को टास्क के लिए संचालक बनाया गया। इसके बाद उन्होंने सारा को इस रेस से बाहर कर दिया, जो उन्हें रास नहीं आया। इसके बाद वह बाकी कंटेस्टेंट के साथ आक्रामक होते हुए नजर आईं और मारपीट करने लगी।