Trending Entertainment News Updates: इन दिनों कान्स 2024 से बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स काफी चर्चा में हैं। ऐसे में अब कियारा आडवाणी और शोभिता धुलिपाला का लुक वायरल हो रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच लोगों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी सोमवार को महाराष्ट्र में वोट करना है। भारतीय होने का फर्ज अदा करें। बेहतरीन को ध्यान में रखते हुए वोट करें। वोट हमारा अधिकार है।’ वहीं, अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही स्टार्स इसकी शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अक्षय ने खुद पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कान फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह धर्म पर एक साहसी फिल्म बनाना चाहते हैं।
फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मनोज वाजपेयी के साथ एक सेल्फी साझा की है।
TVF ने अपने पॉपुलर शो 'गुल्लक' के चौथे सीजन का ऐलान कर दिया है।
सिंगर मोनाली ठाकुर की मां का 17 मई को निधन हो गया है। जिसकी जानकारी मोनाली ने सोशल मीडिया पर दी है। हालांकि इस दुख की घड़ी में वह अपने काम को प्राथमिकता देते हुए बांग्लादेश में परफॉर्म कर रही थीं। अब हाल ही में मोनाली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है।
जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने साड़ी में लाइमलाइट चुरा ली है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान से जुड़ा मामला सामने आ रहा है कि उनके साथ कस्टम वाले Scam की कोशिश की गई है। सोनी राजदान ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके साथ स्कैम हुआ है, वो भी ड्रग्स का। उन्होंने बताया कि दिल्ली कस्टम पुलिस से उनक पास कॉल आया था, जिसमें उनका आधार नंबर मांगा गया था। इसमें उनसे पैसे एंठने की कोशिश की गई है।
अनिल कपूर की शादी को 40 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने पत्नी सुनीता के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। साथ ही वाइफ पर प्यार भी लुटाया है। पढ़िए पूरी खबर...
सिंगर मोनाली ठाकुर की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मां वैंटिलेटर पर थीं। उस समय सिंगर ने एक शो में परफॉर्मेंस भी दी थी।
वेब सीरीज 'आश्रम' फेम पम्मी यानी कि एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने रेड कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में फैंस का दिल ही जीत लिया है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' की रिलीज को 9 दिन पूरे हो चुके हैं। जहां इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाल ही कर दिखाया है। फिल्म ने 9 दिनों में 22.53 करोड़ का बिजनेस किया है।
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी पिछले कुछ दिनों से डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्टर ने को-एक्ट्रेस के लिए पोस्ट लिखी है। इसके बाद एक बार फिर से उनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...
जान्हवी कपूर ने अपने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि वो अश्लील हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। एक बार पोर्नोग्राफी वाली वेब साइट पर उनकी तस्वीरों को अपलोड कर दिया गया था। पढ़िए पूरी खबर...
अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही स्टार्स इसकी शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अक्षय ने खुद पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।
शाहरुख खान ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच लोगों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी सोमवार को महाराष्ट्र में वोट करना है। भारतीय होने का फर्ज अदा करें। बेहतरीन को ध्यान में रखते हुए वोट करें। वोट हमारा अधिकार है।’
फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला का लुक वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि स्टाइलिश ड्रेस में जबरदस्त पोज दे रही हैं। उनका कान्स लुक वायरल हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
कान्स से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का लुक सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो स्टाइलिश ड्रेस में गजब ढा रही हैं।