Today’s Trending Bollywood News Updates: अजय देवगन इस साल 2025 की अपनी पहली फिल्म ‘आजाद’ (Azaad) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके जरिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन फिल्मों में एंट्री करने वाले हैं। ये जोड़ी 2025 की पहली जोड़ी है, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म को 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के साथ ही कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने वाली है। ये साल का पहला बॉक्स ऑफिस क्लैश है।

82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हुई। इस अवॉर्ड शो को रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर द्वारा होस्ट किया गया। पिछले साल 2024 में इस समारोह को जो कोय ने होस्ट किया था। इस साल का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भारतीयों के लिए बेहद ही खास रहा। क्योंकि इस समारोह में इंडिया की पायल कपाड़िया भी विनर्स की रेस में थीं। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। मगर वो अब इस रेस से बाहर हो गईं। बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी के लिए Brady Corbet को चुना गया है। पायल पूरी दुनिया में इतिहास रचने से चूक गई हैं। वहीं, उनकी फिल्म All we imagine as light भी इस रेस से बाहर हो गई है। नॉन-इंग्लिश की कैटेगरी में इस मूवी को भी अवॉर्ड नहीं मिल पाया। बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट जीत चुकी हैं। वहीं, बेस्ट फीमेल एक्टर के लिए Fernanda Torres और बेस्ट मेल एक्टर के लिए Adrien Brody को चुना गया है। देखिए पूरी लिस्ट…

Live Updates
20:08 (IST) 6 Jan 2025
सना खान ने बेटे को दिया जन्म

एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनीं सना खान के घर दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

18:13 (IST) 6 Jan 2025
करीना ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वेकेशन की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ब्लर फोटो भी दिखाई हैं। फैंस को उनकी न्यू फोटोज काफी अच्छी लग रही हैं।

18:11 (IST) 6 Jan 2025
ओटीटी पर आएगा शार्क टैंक इंडिया

फेमस शो शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन आज यानी 6 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस बार यह शो टीवी की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाला है। इस बार शो में अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, विजय बहल, नमिता थापर, विनीता सिंह, पीयूष बंसल जज के रूप में दिखाई देने वाले हैं। इस दर्शक वीक डे में रोज देख पाएंगे।

16:14 (IST) 6 Jan 2025
फतेह का ट्रेलर हुआ रिलीज

सोनू सूद स्टारर फिल्म 'फतेह' का दूसरा ट्रेलर आज 6 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता 'एनिमल' जैसा एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस खबर को यहां विस्तार से पढ़ें

14:52 (IST) 6 Jan 2025
Bollywood News LIVE: रश्मिका मंदाना के पिता से 3 साल बड़े हैं सलमान खान

रश्मिका मंदाना और सलमान खान की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाली है। इस फिल्म को ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में बॉलीवुड.मोबी की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो रश्मिका मंदाना के पिता और सलमान खान की उम्र में महज 3 साल का अंतर है। 'भाईजान' को-एक्ट्रेस के पिता से तीन साल बड़े हैं।

13:56 (IST) 6 Jan 2025
Bollywood News LIVE: ‘पाताल लोक सीजन 2’ का रिलीज हुआ ट्रेलर

वेब सीरीज 'पाताल लोक' सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। इसमें जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो से 17 जनवरी, 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा।

https://x.com/taran_adarsh/status/1876179831643107837

13:54 (IST) 6 Jan 2025
Bollywood News LIVE: डेंग्यू से रिकवर हुए टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर करके हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने अपनी शर्ट लेस फोटो शेयर की है, जिसमें उनके ऐब्स देखने के लिए मिल रहे हैं। इसे साझा करने के साथ ही एक्टर ने बताया कि वो डेग्यू से ठीक हो चुके हैं।

13:12 (IST) 6 Jan 2025
Bollywood News LIVE: Amaran के डायरेक्टर राजकुमार से मिले भूषण कुमार

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाल ही में फिल्म 'अमरन' (AMARAN) के डायरेक्टर राजकुमार से मुलाकात की है। तरण आदर्श ने दोनों की इस मुलाकात की फोटो को ट्वीट किया है। इस मुलाकात को लेकर बताया जा रहा है कि भूषण कुमार अपने नए प्रोजेक्ट पैन इंडिया पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ राजकुमार भी हैं।

https://x.com/taran_adarsh/status/1876170180578902023

13:09 (IST) 6 Jan 2025
Bollywood News LIVE: बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज देंगे 'केजीएफ' स्टार यश

कन्नड़ एक्टर और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर यश अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज देने का प्लान किया है। इसका हिंट उन्होंने खुद फिल्म का पोस्टर शेयर करके दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

11:06 (IST) 6 Jan 2025
Emergency Trailer 2: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की आ गया नया ट्रेलर

कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर पिछले साल से ही चर्चा में हैं। 2024 में फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद इसकी रिलीज पर काफी विवाद हो गया था और इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में अब तमाम विवादों के बाद और CBFC की कैंची चलने के बाद इस फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है। मूवी को 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब इसके पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है।

10:54 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 LIVE: सर्वश्रेष्ठ फिल्म - म्यूजिकल/ कॉमेडी- एमिलिया पेरेज

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म - म्यूजिकल/ कॉमेडी की कैटेगरी में 'एमिलिया पेरेज' ने जगह बनाई है।

10:01 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: बेस्ट सॉन्ग- मोशन पिक्चर- El Mal

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर की कैटेगरी में Emilia Pérez के गाने El Mal को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876121049659855329

09:56 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live सर्वश्रेष्ठ पिक्चर- ड्रामा- द ब्रूटलिस्ट

गोल्डन ग्लोब्स में 'द ब्रूटलिस्ट' का जलवा देखने को मिला। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर की कैटेगरी में जगह बनाई और इस अवॉर्ड को जीतकर धमाल ही मचा दिया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876117982545653930

09:49 (IST) 6 Jan 2025
Fernanda Torres को मिला बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फीमेल एक्टर की कैटेगरी में Fernanda Torres ने जगह बनाई है। इस खिताब को उन्होंने अपने नाम किया है। एक्ट्रेस को मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए ये अवॉर्ड मिला है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876114582919696708

09:48 (IST) 6 Jan 2025
Adrien Brody बने बेस्ट मेल एक्टर

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में बेस्ट एक्टर मेल की कैटेगरी में बाजी Adrien Brody ने मारी है। उन्हें ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876115748764156261

09:45 (IST) 6 Jan 2025
Emilia Pérez को मिला Best Picture – Musical/Comedy का अवॉर्ड

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में Best Picture – Musical/Comedy कैटेगरी में Emilia Pérez को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876119121257222311

09:09 (IST) 6 Jan 2025
Hacks को मिला Best Musical/Comedy Series का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 की लिस्ट में सीरीज Hacks ने जगह बनाई है। इसे Best Musical/Comedy Series का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876108586813935663

08:45 (IST) 6 Jan 2025
गोल्डन ग्लोब जीतने से चूकी पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 पर इंडियन दर्शकों की निगाहें बेसब्री से पायल कपाड़िया की जीत का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में निर्देशक की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ गोल्डन ग्लोब जीतने से चूक गई है। ये फिल्म गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट नॉन-अंग्रेजी भाषा मोशन पिक्चर कैटेगरी का अवॉर्ड नहीं जीत पाई। पायल की फिल्म भले ही इस कैटेगरी में जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन, उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। पायल कपाड़िया पर लोगों की आखिरी उम्मीद टिकी हुई है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876089233997541813

08:38 (IST) 6 Jan 2025
Tadanobu Asano को मिला बेस्ट सपोर्टिंग मेल टीवी एक्टर का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में Tadanobu Asano ने बेस्ट सपोर्टिंग मेल टीवी एक्टर की कैटेगरी में बाजी मारी है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876093009265398214

08:36 (IST) 6 Jan 2025
Brady Corbet को मिला बेस्ट डायरेक्टर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में 'मोशन पोस्टर' की कैटेगरी में अब बेस्ट डायरेक्टर के लिए Brady Corbet ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876099586311569705

08:28 (IST) 6 Jan 2025
57 साल के हो गए एआर रहमान

भारत के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई में हुआ था। ऐसे में आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

07:44 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: Zoe Saldaña को मिला बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर

Zoe Saldaña को बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का गोल्डन ग्लोब 2025 का अवॉर्ड दिया गया है। उनको ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर के लिए दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876075221024965013

07:41 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: अली वॉन्ग को मिला बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन का अवॉर्ड

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन की कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिया गया। इसके लिए Ali Wong को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876086652961247326

07:39 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर के लिए चुने गए Kieran Culkin

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए Kieran Culkin को चुना गया। वो इसके अवॉर्ड के लिए दोबारा से चुने गए। उन्हें ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर के लिए मिला है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876086957572505633

07:37 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: Hiroyuki Sanada को मिला बेस्ट मेल टीवी एक्टर का अवॉर्ड

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट टीवी एक्टर मेल का अवॉर्ड मिल चुका है। इस खिताब को जीतने वाले Hiroyuki Sanada हैं।

https://x.com/goldenglobes/status/1876087596864115189

07:34 (IST) 6 Jan 2025
Amy Adams ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

गोल्डन ग्लोब 2025 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर Amy Adams ने जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्हें वाइन कलर की स्टाइलिश ड्रेस में देखा जा सकता है।

https://x.com/Whenat_/status/1876081729796182468

07:31 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: इंडिया की पायल कपाड़िया की जीत पर टिकी लोगों की नजर

82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। इस साल का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भारतीयों के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि इस समारोह में इंडिया की पायल कपाडिया भी विनर्स की रेस में है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगर वो ये अवॉर्ड जीतती हैं तो पूरी दुनिया में ये किसी इतिहास से कम नहीं होगा। वो पहली भारतीय होंगी, जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर अपने वतन वापसी करेंगी। उन्होंने All we imagine as light का निर्देशन कर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।

07:30 (IST) 6 Jan 2025
Golden Globes Awards 2025 Live: Jean Smart ने जीता बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। 82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हुई। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। पिछले साल 2024 में इस समारोह को जो कोय ने होस्ट किया था। इस शो में बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट जीत चुकी हैं।