Entertainment Trending news : जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसकी रिलीज डेट का अब तक ऐलान नहीं हुआ, सोमवार को अमेजन प्राइम ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है, इसी बीच राखी अपने पूर्व पति रितेश के साथ मीडिया के सामने आईं। अब लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वह वापस रितेश के साथ रहने लगी हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अब उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया है कि गुरुचरण 22 अप्रैल को मुंबई आने वाले थे और वह उन्हें पिक और ड्रॉप करने वाली थीं। गुरुचरण को लेकर कई जानकारी सामने आ रही है, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है। मनोरंजन से जुड़े सभी अपडेट पढ़ते रहिए।

Live Updates
20:13 (IST) 30 Apr 2024
सूरज पंचोली एक्शन-एंटरटेनर फिल्म में आएंगे नज़र

सूरज पंचोली बॉलीवुड में एक दमदार वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज एक एक्शन-एंटरटेनर में अभिनय करते हुए नज़र आएंगे।

17:54 (IST) 30 Apr 2024
'ऊ अंतवा' गाने पर थिरकते नजर आए रणवीर और देवी श्री प्रसाद

साउथ के स्टार संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद, रणवीर के साथ ऊ अंतवा गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

17:53 (IST) 30 Apr 2024
फिल्म 'प्रसन्न वदनम' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

फिल्म 'प्रसन्न वदनम' ने सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। फिल्म को बोर्ड की ओर से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है।

17:51 (IST) 30 Apr 2024
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग हुई पूरी

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में दर्शकों को 90 के दशक की कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स के साथ  थिंकिंक पिक्चर्ज के सहयोग से बनी है।

17:49 (IST) 30 Apr 2024
'डंक' से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं तुषार कपूर

तुषार कपूर जल्द ही प्रेरणा अरोड़ा की ओटीटी फिल्म 'डंक' में नजर आएंगे।

15:48 (IST) 30 Apr 2024
ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर सोमी अली को आई उनकी याद

ऋषि कपूर को गए चार साल हो गए और आज हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सोमी अली ने भी कुछ पुरानी यादें शेयर कर उन्हें याद किया है।

15:09 (IST) 30 Apr 2024
काम पर जाने के लिए मां के पास बेटी को छोड़ती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा सोमवार को लाइव आई थीं, जहां उन्होंने बताया था कि जब वह छोटी थीं और उनकी मां काम से कहीं जाती थीं तो उन्हें नानी के पास छोड़कर जाती थीं और अब वह भी ऐसा ही करती हैं। प्रियंका ने बताया कि वह माल्ती को अपनी मां के पास छोड़कर जाती हैं।

15:07 (IST) 30 Apr 2024
गुरुचरण की गुमशुदगी पर गोगी का बयान

तारक मेहता... में गुरुचरण के बेटे गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि गुरुचरण एक ऐसे इंसान नहीं हैं जो किसी परेशानी का सामना करने की बजाय उससे भागे।

15:05 (IST) 30 Apr 2024
कपिल के शो में इमोशनल हुए देओल ब्रदर्स

कपिल शर्मा के शो में अब सनी देओल और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमो में दोनों को अपने काम और करियर के बारे में बात करते हुए देखा। इस दौरान दोनों इमोशनल हो गए।

14:02 (IST) 30 Apr 2024
नीतू कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी, पर नीतू कपूर ने दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अब उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।

14:00 (IST) 30 Apr 2024
पहाड़ों में मस्ती कर रहीं शहनाज गिल

शहनाज गिल इस वक्त पहाड़ों में मस्ती कर रही हैं, वह लगातार फैंस को अपनी ट्रिप की अपडेट दे रही हैं। हाल ही में शहनाज ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह मस्ती करती दिख रही हैं।

12:25 (IST) 30 Apr 2024
गिप्पी गरेवाल ने बताया पंजाबी सिंगर्स को रहता है कैसा खतरा

गिप्पी गरेवाल ने सिद्धू मूसेवाला और चमकीला को लेकर बात की और बताया कि पंजाबी सिंगर्स को किस तरह का खतरा रहता है।

11:25 (IST) 30 Apr 2024
शबाना आजमी ने आमिर खान को दिया ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ का टाइटल

आमिर खान कपिल शर्मा के शो में बताया कि कैसे वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट बने। उन्होंने बताया कि शबाना आजमी ने उनसे एक सवाल पूछा था, जिसके बाद ये नाम मशहूर हुआ। उन्होंने कहा, “ये नाम एक किस्से के बाद मशहूर हुआ जो शबाना आजमी ने मुझसे पूछा था। हम लोग किसी चीज को लेकर मीटिंग कर रहे थे, मैं कहानी की धुन में था, मेरा सारा ध्यान प्रजेंट में चल रहे एजेंडा पर था। वह शबाना आजमी भी थीं।” यहां पढ़ें पूरी खबर

10:41 (IST) 30 Apr 2024
सोनू सूद से मिलने 1500 किमी से आया फैन

सोनू सूद को कई लोग अपना रियल हीरो मानते हैं। अब महेश नाम का उनका एक फैन उन्हें मिलने 1500 किलो मीटर से आया है। जिसके साथ अभिनेता की तस्वीर सामने आई है।

10:38 (IST) 30 Apr 2024
कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह ने माहिरा खान से मांगी माफी

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक कॉन्सर्ट में 'रईस' एक्ट्रेस माहिरा खान से इसलिए माफी मांग रहे हैं कि वह उन्हें नहीं पहचान पाए।

10:37 (IST) 30 Apr 2024
फैन के साथ गुजराती में बात करते नजर आए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने फैन के साथ गुजराती में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

10:36 (IST) 30 Apr 2024
आरती ही नहीं शादी में इमोशनल हुए थे दीपक

आरती सिंह लगातार अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब उनकी शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरती के साथ-साथ उनके पति दीपक भी इमोशनल होते नजर आए।

10:26 (IST) 30 Apr 2024
ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सिरी पर बेटी को सताई पिता की याद

आज ऋषि कपूर को गए 4 साल हो गए हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखी है।

09:32 (IST) 30 Apr 2024
शेखर सुमन ने युवा एक्टर्स पर किया कटाक्ष

युवा एक्टर्स को लेकर शेखर सुमन ने कहा, " दिख के परेशान हैं और लोग देख-देख के परेशान हैं। ये अपने घर पर, एयरपोर्ट पर जिम में हर जगह स्पॉट हो रहे हैं और हर जगह ये ऐसे दिखाते हैं कि ये सरप्राइज हो गए, इन्हें पता ही नहीं था कि लोग वहां मिलने वाले हैं, बल्कि उन लोगों को ये ही बुला रहे हैं।" यहां पढ़ें पूरी खबर

09:00 (IST) 30 Apr 2024
एक के बाद एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे आमिर के बेटे जुनैद खान

आमिर खान बड़े बेटे जुनैद खान एक के बाद एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दो प्रोजेक्ट खत्म कर अब तीसरे पर काम शुरू कर दिया है।

08:06 (IST) 30 Apr 2024
सोढी को लेकर नया खुलासा

सोढी उर्फ गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी को लेकर अब उनकी दोस्त का बयान सामने आया है। भक्ति सोनी ने कहा है कि गुरुचरण 22 अप्रैल को मुंबई से दिल्ली आने वाले थे और उन्होंने भक्ति से एयरपोर्ट छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी।

08:04 (IST) 30 Apr 2024
एक बार फिर रितेश के साथ दिखीं राखी सावंत

राखी सावंत का इस वक्त अपने पूर्व पति आदिल के साथ कानूनी झगड़ा चल रहा है, इसी बीच वह मुंबई की गलियों में कई बार पूर्व पति रितेश के साथ नजर आईं।

08:02 (IST) 30 Apr 2024
अमेजन प्राइम ने दर्शकों को किया टीज

अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें रिलीज डेट लिखा था, लेकिन जैसे ही इसपर क्लिक किया तो लौकियां ही लौकियां दिखी।