Election Results 2019, Shatrughan Sinha Total Worth: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए मतगणना 8 बजे से शुरू हो चुकी है। नतीजों के रूझान भी सामने आने लगे हैं। बिहार के पटनासाहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा करोड़पति उम्मीदवारों में से हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के पास कुल 112 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
खास बात यह है कि पटना साहिब शत्रुघ्न सिन्हा की परम्परागत सीट रही है। कई बार बीजेपी के टिकट से वह यहां पर सांसद रह चुके हैं। हालांकि इस बार बगावत के कारण बीजेपी से उन्हें टिकट नहीं मिला। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन में शामिल हैं। जबकि शत्रुघ्न के पास फिक्स डिपॉजिट और 29.10 लाख रुपए के बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में निवेश हैं।
चुनाव आयोग को दिये एक हलफनामे के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा के पास 8 करोड़ 60 लाख रुपए की चल और 103 करोड़ 61 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास कुल 4,58,232 रुपये नकद हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के पास 5,95,366 रुपये नकद हैं। बता दें कि पूनम सिन्हा पति शत्रुघ्न सिन्हा से भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। पूनम सिन्हा 193 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने शपथपत्र में बताया था कि उनके पास मौजूद सोने, चांदी और कीमती पत्थरों की कीमत 1.03 करोड़ रुपए है। जबकि पूनम के पास 1.15 करोड़ रुपए के गहने हैं। हलफनामे के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक एंबेसडर, दो कैमरी, एक-एक इनोवा, फॉरच्यूनर, मारूति सियाज और स्कॉर्पियो समेत कुल 7 कारें हैं। जिनकी कीमत करीब 14 करोड़ 80 लाख रुपए है। पूनम सिन्हा के पास साल 2013 की मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत 48.20 लाख रुपए है।

