Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Title Track Out: अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टाइटल सॉन्ग में राजकुमार राव और सोनम कपूर के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री को दिखाया गया है। सोनम कपूर और राजकुमार राव का गाना काफी इमोशनल कर देने वाला है। गाने में राजकुमार अपनी लेडी लव सोनम कपूर के ख्यालों में डूबे हुए नजर आते हैं।
2 मिनट 21 सेकेंड लंबे इस गाने को लिरिक्स गुरप्रीत सैनी ने दिए हैं। जबकि गाने में दर्सन रावल और रोचक कोहली ने अपनी आवाज दी है। गाने को रिलीज के 1.5 घंटे के भीतर 117,330 व्यूज मिल गए हैं। जबकि गाने में व्यूज का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ रहा है। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ गाने के टाइटल ट्रैक को सारेगामा म्यूजिक यू-ट्यूब ने शेयर किया है।
टाइटल सॉन्ग को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। सोनम ने गाने के संग कैप्शन लिखा- ”ऐसे गाने के बिना ट्रू लव में कैसे फील आएगी। फिल्म वैलेंटाइन से पहले रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों यह गाना ट्रेंड करेगा।”
आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया है। पोस्टर में राजकुमार राव और सोनम कपूर को उल्टा दिखाया गया है। शैली चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सोनम कपूर के संग पहली बार अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में जूही चावला ने भी अहम किरदार अदा किया है। फिल्म का पहला लुक अनिल कपूर के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।
