नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को ईडी दफ्तर बुलाया गया। ED द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तीखी टिप्पणी की है। अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा है कि गांधी परिवार का घमंड टूट गया है। फिल्ममेकर के ट्वीट पर तमाम लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कोई अशोक पंडित की बात का विरोध कर रहा है तो किसी ने सोनिया गांधी का मजाक बनाया है।
अनिल जैन ने लिखा,”एक न एक दिन सबका टूटा है, रावण का भी टूटा था।” अशोक ददिछ ने लिखा,”यही तो विधि का विधान व कर्मो का फल है।” सुधीर कुमार सिंह कुशवाह ने लिखा,’भैया,अभी तो करपात्री जी महाराज का अभिशाप सत्य होना बाकी है।”
बता दें कि इससे पहले भी अशोक पंडित ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था,”आज तक गांधी परिवार भारत को अपनी बपौती समझता था और आज भी समझता है। इसीलिए किसी भी इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी का बुलाना इनके अहंकर को नष्ट करता है। इनके कॉलर पर कोई कैसे हाथ रख सकता है? ये ऐसा समझते हैं। 70 सालों तक देश को लूटने के बाद ये आज लोकतंत्र पर भाषण दे रहे हैं।”
इस पर इधा नाम के यूजर ने लिखा,”पिछली बार जब कॉलर पकड़ा था तो इमरजेंसी लगा दी थी। दुख इसी बात का है कि आज सत्ता हाथ में नहीं है बस आगजानी तक ही सीमित है। जसवीर ने लिखा,’सर इनको ईडी बुलाए या और कोई बुलाए। हल नहीं निकलेगा।” आकाश अग्रवाल ने लिखा,”कांग्रेसी जो धरना दे रहे हैं, देश की जनता समझती है। ये दबाव बनाना चाहते हैं कि सोनिया की गिरिफ्तारी ना हो।”
आपको बता दें कि सोनिया गांधी से पहले इस मामले में राहुल गांधी से भी पूछताछ की गई। आज सोनिया से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई। क्योंकि सोनिया गांधी हाल ही में कोविड से उभरी है, इसलिए अनुरोध पर ईडी ने आज का सत्र खत्म कर दिया और 25 जुलाई को दोबारा बुलाया। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है।