लंबे समय से बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। बिहार चुनाव को लेकर भाजपा के इरादों पर भी कई सवाल उठे। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने मोदी सरकार पर एक के बाद एक कई निशाने साधे। अब चुनाव हो चुके हैं और एक दिन में इसके नतीजे भी आने वाले हैं। इसी बीच केआरके ने दावा किया है कि भारत का चुनाव आयोग भाजपा को चुनाव नहीं हारने देगा।
केआरके जो एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है, वो सब लोग मूर्ख हैं जो सोच रहे हैं कि विपक्ष बिहार चुनाव जीत जाएगा। ऐसा नहीं होने वाला। ECI भाजपा को बिहार और यूपी कभी नहीं हारने देगा।” इस ट्वीट के साथ केआरके ने अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भी टैग किया है।
यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने केआरके के ट्वीट पर कमेंट किया, “मुझे लगता है कि मोदी की हार होगी।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जब भाजपा जीतती है, तो कांग्रेसी और वामपंथी चमचे: वोट चोरी, ईवीएम हैक, धोखाधड़ी, फिक्सिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, सट्टा, ड्रीम 11, जब भाजपा हारती है या कम सीटें पाती है: हम संविधान रक्षक, बदला लेने वाले, परिवर्तनकारी, स्वतंत्रता सेनानी, पुलिस, सुपरकॉप, जनता की आवाज हैं।”
नेहा सिंह राठौर ने भी किया ट्वीट
ECL ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बिहार चुनाव में मतदान देने पहुंची एक महिला की तस्वीर शेयर की है। जिसे शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा, “मतदान के बाद माताओं-बहनों की फोटो लगाना कोई अच्छी बात है क्या?” इसके साथ ही नेहा ने एक बच्ची का वीडियो भी शेयर करते हुए सरकार को घेरा है।
वीडियो में एक छोटी बच्ची, जिसके माथे और गालों पर श्रीराम लिखा है कहती दिख रही है कि वो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने जा रही है। इस वीडियो के साथ नेहा ने लिखा, “द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में छोटे-छोटे बच्चों को जंग में लड़ा दिया जाता था। तानाशाह की नजर में ये राष्ट्रवाद और देशसेवा थी। आज शिक्षा और स्कूलों की दुश्मन भाजपा सरकार में छोटे-छोटे बच्चों को धर्म की चक्की में लगा दिया गया है। मूर्खों की नजर में ये धर्म है।”
