Dunki vs Salaar BO Collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास स्टारर ‘सालार’ एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। प्रभास की फिल्म ने पहले दिन करीब 100 करोड़ का बिजनेस किया था और ‘डंकी’ ने 29 करोड़ का बिजनेस किया था। शाहरुख खान की फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी और प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट 22 दिसंबर थी। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रही थीं, लेकिन प्रभास स्टारर ने बाजी मार ली।
‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म Dunki को रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं और इस फिल्म ने अब तक भारत में कुल 208.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 16वें दिन 2.20 करोड़ कमाये। जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 208 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अनुसार राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 422.99 करोड़ कमा लिए हैं। जो ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा है। ये फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद शाहरुख खान की तीसरी बड़ी फिल्म बनने वाली है।
‘डंकी’ ने पहले दिन 29.2 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 20.12 करोड़, तीसरे दिन 25.61 करोड़, चौथे दिन 30.7 करोड़, पांचवें दिन 24.32 करोड़, छठे दिन 11.56 करोड़, सातवें दिन 10.5 करोड़, आठवें दिन 8.21 करोड़, नौवें दिन 7 करोड़, दसवें दिन 9 करोड़, 11वें दिन 11.5 करोड़, 12वें दिन 9.05 करोड़, 13वें दिन 3.85 करोड़, 14वें दिन 3.25 करोड़, 15वें जिन 2.6 करोड़ और 16वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया।
‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभास की Salaar: Part 1-Ceasefire सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। ये फिल्म 15 दिनों के भीतर भारत में 381.60 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और ग्लोबली इस फिल्म ने 650 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म की ओपनिंग 90.7 करोड़ के साथ हुई थी और दूसरे दिन ‘सालार’ का कुल कलेक्शन 56.35 करोड़ रहा।
तीसरे दिन फिल्म ने 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवें दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़, 7वें दिन 12.1 करोड़, 8वें दिन 9.62 करोड़, 9वें दिन 12.55 करोड़, 10वें दिन 15.1 करोड़, 11वें दिन 16.6 करोड़, 12वें दिन 6.45 करोड़, 14वें दिन 5.18 करोड़, 15वें दिन 3.50 करोड़ का बिजनेस किया।