Donald Trump India Visit:   गुजरात के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे यूएस प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने अपनी स्पीच में इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री की जमकर तारीफ की। बॉलीवुड को उन्होंने भरपूर मनोरंजक बताया। वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले (Sholay) और शाहरुख खान की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) को ट्रंप ने क्लासिक फिल्मों की श्रेणी में रखा और बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की।

यूएस प्रेजिडेंट ने ‘नमस्ते ट्रंप’ इवेंट के दौरान कहा- दुनिया के कोने कोने में लोग भांगड़ा, म्यूजिक,डांस, रोमांस और ड्रामा देखना पसंद करते हैं। और वहीं क्लासिक इंडियन फिल्म्स जैसे कि DDLJ और शोले। इन्हें बहुत पसंद किया गया।’ ट्रंप ने कहा कि- इंडियन सिनेमा में साल भर के अंदर 2000 फिल्में बनती हैं। उन्होंने कहा- यह वह देश है जहां साल में 2000 फिल्में बनती हैं। यहां के वह लोग जीनियस और बहुत क्रिएटिव हैं जो मिलकर बॉलीवुड कहलाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ट्रंप सोमवार को भारत पहुंचे। ट्रंप सबसे पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे और साबरमती आश्रम गए। इसके बाद करीब 22 किलोमीटर का रोड शो करते हुए वह दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। यहां ट्रंप की शान में शानदार इवेंट का आयोजन किया गया – नमस्ते ट्रंप।

https://www.instagram.com/p/B88hPSjHvQ0/

बता दें, दुनिया भर में बॉलीवुड की फिल्में देखी जाती हैं। इंडियन फिल्में और म्यूजिक को बाहर के देश में फॉलो करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए हिंदुस्तानी कल्चर फिल्मों के जरिए जगह जगह पहुंच रहा है। टिकटॉक (TikTok) और अन्य एप के जरिए हिंदी गानों की लिप्सिंग और एक्टिंग का फैशन अब हिंदी भाषियों के अलावा अलग अलग भाषाओं के लोगों का भी पैशन बन गया है।

1995 में आई काजोल और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और साल 1975 में आई अमिताभ बच्चन संजीव कुमार और धर्मेंद्र की फिल्म का आज भी अपना महत्व है। ये फिल्में बॉलीवुड की आइकॉन फिल्में हैं। जिन्हें देश विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।