बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पसंदीदा गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। रुस्तम को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके बाद रविवार 5 जनवरी को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वो बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज की डिलीवरी करवा चुके हैं। इसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स शामिल हैं। तैमूर से लेकर राहा तक को इस दुनिया को दिखाने वाले डॉक्टर रुस्तम ही थे। वो पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर थे।

डॉक्टर रुस्तम सूनावाला कपूर खानदान के बेहद ही करीब थे। या फिर यूं भी कहा जा सकता है कि वो उनके फैमिली डॉक्टर की तरह ही थी। क्योंकि उन्होंने ना केवल तैमूर और राहा का ही नहीं बल्कि करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर सहित कपूर खानदान में लगभग पैदा होने वाले हर बच्चे की डिलीवरी कराई थी। यहां तक कि वो करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर के बच्चों के समय भी वो मौजूद थे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सूनावाला कपूर खानदान की दो जेनरेशन को दुनिया में लेकर आए।

इन स्टारकिड्स को भी दुनिया में लाने वाले थे डॉक्टर रुस्तम

इसके साथ ही डॉक्टर रुस्तम सूनावाला ना केवल कपूर परिवार के लिए मददगार रहे बल्कि वो बी-डाउन के कई सेलेब्स के लिए मददगार रहे। उन्होंने करीना-करिश्मा और आलिया की डिलीवरी तो करवाई साथ ही अनुष्का शर्मा ने भी उन्हीं की मदद ली थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पहला बच्चा वामिका को डॉ. रुस्तम सूनावाला ही इस दुनिया में लाए थे।

इसके अलावा अगर डॉ. रुस्तम सूनावाला की अन्य जानकारी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल मेथेड बनाया, जिसे पॉलीथीन आईयूडी के नाम से जाना जाता है। इसके लिए उन्हें 1960 के दशक में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।

‘वो मेरा बॉयफ्रेंड था इसलिए मुश्किल नहीं हुई’, जब अपनी बोल्ड इमेज पर बिपाशा बसु ने खोला राज, बताया कैसे करती हैं किसिंग सीन