सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। फिर वो किसी का वीडियो हो या फिर भी सेलेब्स की तस्वीर। कभी स्टार्स अपनी तस्वीरों को खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते हैं तो कभी उनके फैंस इसे शेयर करते हैं। ऐसे में अब भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है लेकिन आपको हिंट दे दें कि हाल ही में वो को-एक्टर और कथित बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाकर चर्चा में आई थीं।

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची कुर्सी पर बैठकर पोज दे रही है और खूब मुस्कुरा रही है। खैर, अगर आपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हों तो हम आपको क्यूट सी दिखने वाली बच्ची के बारे में बताते हैं कि ये कौन है? दरअसल, फोटो में दिखने वाली बच्ची कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह हैं। जी हां, ये वही प्रियांशु सिंह हैं, जिन्होंने हाल ही में को-एक्टर और कथित बॉयफ्रेंड पर दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि उनके साथ को-एक्टर ने पहले दोस्ती की फिर जबरदस्ती की। इसके बाद जब एक्ट्रेस ने उसे पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी दी तो उसने शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया।

हाल ही में सेलिब्रेट किया 24वां बर्थडे

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने बीते दिनों ही अपना 24वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका जन्म 1 अक्टूबर, 1999 को बिहार के आरा में हुआ था लेकिन, प्रियांशु सिंह की परवरिशन उड़ीसा में हुई थी। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाने का शौक था, इसलिए उन्होंने भोजपुरी में म्यूजिक वीडियोज से करियर की शुरुआत की।

प्रियांशु सिंह ने अरविंद अकेला कल्लू, खेसारी लाल यादव और समर सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने समर सिंह के साथ फिल्म ‘लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे’ में काम किया था। इसके अलावा यश किमार के साथ ही स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वहीं, वर्कफ्रंट में उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसकी शूटिंग में एक्ट्रेस इन दिनों बिजी हैं।