आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब-कौन वायरल हो जाए पता नहीं। ये किसी की लाइफ को बर्बाद तो किसी की जिंदगी को आबाद कर सकता है। ऐसे कई उदाहरण देखने के लिए मिलते रहे हैं सोशल मीडिया ने कइयों को रातों रात स्टार बना दिया। फिर चाहे ‘कच्चा बादाम’ का सिंगर हो या फिर ‘रानू मंडल।’ वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहेते स्टार्स की भी अनसीन तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनमें कई बार उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी के फेमस विलेन की अनसीन तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।

फेसबुक पर सामने आई फोटो में देख सकते हैं कि एक ग्रुप है, जो कि कुछ दोस्तों का है और वो साथ में एक ही फ्रेम में जमकर पोज दे रहे हैं। ये कॉलेज के दिनों की तस्वीर है। इसी ग्रुप में भोजपुरी के एक जाने-माने सितारे हैं, जो ना केवल भोजपुरी में बल्कि टीवी सीरियल्स में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। उन्होंने ‘विद्या’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। इतना ही नहीं एक्टर ने का दिनेश लाल यादव निरहुआ से भी पुराना याराना है। वो फिल्मों और टीवी के साथ-साथ बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। चलिए अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हों तो हम ही बता देते हैं कि ये कौन हैं?

दरअसल, वायरल फोटो में कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी के जाने-माने विलेन संजय पांडे हैं। जी हां, फोटो में ब्लैक कोर्ट में संजय पांडे हैं, जो कि इस ग्रुप में सबसे आगे वाली लाइन में बैठे हैं और कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को फ्रेंडशिप के डे मौके पर अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की थी। उनकी ये तस्वीर 1992 मध्य प्रदेश कटनी की है।

निरहुआ संग दोस्ती को 14 साल

आपको बता दें कि संजय पांडे, जितने बेहतरीन एक्टर हैं। उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। वो अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं। वो एक ऐसे अभिनेता हैं, जो देसी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वो जमीन से भी काफी जुड़े हैं। उनका भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पुराना याराना है। इनकी दोस्ती 14 साल पुरानी है। दोनों पहली बार फिल्म ‘दीवाना’ के सेट पर 2009 में मिले थे और आज तक साथ काम करते हैं और शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं संजय पांडे

संजय पांडे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन उनकी परवरिश मध्य प्रदेश के कटनी में हुई है। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी वहीं से हुई है। इसकी वजह है कि उनके पिता जी की नौकरी वहीं पर थी, जिसके चलते वो वहां रहते थे। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है इसलिए ग्रैजुएशन के बाद मुंबई चले गए और सपनों को उड़ान देने के लिए संघर्ष करने लगे। वो कॉलेज के दिनों से ही थिएटर किया करते थे।