सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में विवाद कम नहीं रहे हैं। फिर इसमें कुछ खुलकर सामने आते हैं तो कुछ दब जाते हैं। ऐसे में आज आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपने करियर की शुरुआत वीजे बनकर की लेकिन, सारी मेहनत पर तब पानी फिर गया जब बॉयफ्रेंड की एक गलती की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि, करियर में ‘जलेबी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं लेकिन, कुछ स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। उनकी असल जिंदगी भी ‘जलेबी’ के जैसे ही उलझी रही। चलिए बताते हैं आखिर वो कौन हैं।

फोटो में अपने पापा के साथ दिख रही बच्ची कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। रिया चक्रवर्ती फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उन्हें दिल लगाना थोड़ा महंगा पड़ गया। उनका दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से अफेयर था। सुशांत के सुसाइड के बाद रिया विवादों में घिर गईं। उन पर ड्रग्स का सेवन करने से एक्टर को उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग तक के आरोप लगे और ड्रग्स केस में एक्ट्रेस को जेल की हवा भी खानी पड़ी। इस केस में उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में रिया को क्लीन चिट भी मिल गई। लेकिन, सुशांत सिंह सुसाइड केस के चलते उनका पूरा फिल्म करियर चौपट हो गया था। आज वो फिर भी मजबूत बनकर खड़ी हैं और अपने करियर को ट्रेक पर लाने में लगी हुई हैं।

दरअसल, रिया चक्रवर्ती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 1 जुलाई, 1992 को रिया का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और मां संध्या चक्रवर्ती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। उनकी लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही। किसी फिल्म की कहानी के जैसे उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे।

12 साल 8 फिल्में, सभी फ्लॉप

रिया ने वीजे के बाद छोटे पर्दे पर कदम रखा। साल 2009 में उन्होंने एमटीवी इंडिया के रियेलिटी शो ‘टीवीएस स्कूटी टीन डिवा’ में नजर आईं। इसके बाद कई अन्य शोज का हिस्सा बनीं। फिर एक्ट्रेस की झोली में वो मौका भी जल्द ही गिर गया जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली। साल 2012 में रिया ने तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से एक्टिंग में डेब्यू किया और उनकी पहली ही फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में ‘मेरे डैड की मारुती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मगर, इससे भी कुछ कमाल नहीं हो पाया। फिर वो ‘सोनाली केबल’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘जलेबी’ से लेकर ‘चेहरे’ तक करीब 8 फिल्मों में नजर आईं लेकिन, एक भी हिट नहीं दे पाईं। यहां तक कि उनका फिल्मी करियर महेश भट्ट भी नहीं बचा पाए।

फिर खाई जेल की हवा, बचाकुचा करियर भी खत्म

अब रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर कुछ ठीक चल नहीं रहा था, उसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के साथ वो रिलेशनशिप में आ गईं। उनके साथ लिव इन में रहती थीं। बाद में एक्टर ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में जो बदलाव हुए वो कभी भूल नहीं पाएंगी, जिसमें बचा हुआ करियर भी उनका बर्बाद हो गया। रिय पर सुशांत को ड्रग्स देने, सुसाइड के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग तक के आरोप लगे। ड्रग्स केस में एक्ट्रेस को 27 दिनों के लिए जेल तक जाना पड़ा। इससे ही नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से भी उनका करियर काफी प्रभावित रहा। इस विवाद के बीच उनका नाम फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा। हालांकि, रिया को सुशांत केस में क्लिन चिट मिस गई। अब उनका करियर पटरी पर आता दिख रहा है।

रिया चक्रवर्ती एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। वो बस करियर पर फोकस कर रही हैं और फिर से जिंदगी को पटरी पर लाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। उनकी शुरुआत भी अच्छी है। उन्होंने चैप्टर 2 नाम का अपना कपड़ों का नया ब्रैंड भी शुरू किया है। उन्होंने CNBC TV18 के साथ एक इंटरव्यू में इस बिजनेस को लेकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने करोड़ों का कंपनी खड़ी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की वजह से उनका करियर खत्म हो गया था। कोई काम नहीं दे रहा था। शोविका एमबीए करियर तक खत्म हो गया था। जबकि उसके CAT में 96 पर्सेंटाइल बने थे। आज वो अपना बिजनेस भाई शोविक के साथ मिलकर चलाती हैं, जिसकी वैल्यू 40 करोड़ के करीब है।

‘आंखें नहीं खुल रही थीं’, शेफाली जरीवाला की दोस्त पूजा घई ने बताई एक्ट्रेस के निधन वाले दिन की एक-एक बात, बोलीं- पराग नीचे…