Neelkamal Singh Aka Bhojpuri Yo Yo Honey Singh: भोजपुरी में इन दिनों पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह का नाम काफी चर्चा में हैं। उन्होंने भोजपुरी रैप सॉन्ग ‘मैनियाक’ से कमबैक किया है। इस गाने ने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बवाल काट दिया है। गाने को लेकर विवाद भी रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई पर कोर्ट की ओर से कहा गया कि भोजपुरी को अश्लील ना कहा जाए और गाने में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल की याचिका को खारिज कर दिया गया। हनी सिंह का स्टाइल और अंदाज भोजपुरी में पहली बार नहीं दिखा है। उनके पहले एक स्टार रहे हैं, जो हनी सिंह से कम नहीं हैं। उनके गाने और स्टाइल अंदाज सबकुछ उनके जैसा ही लगता है। वो भोजपुरी में सनी लियोनी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी संग रोमांस भी कर चुके हैं। चलिए बताते हैं भोजपुरी के हनी सिंह के बारे में…

दरअसल, भोजपुरी के हनी सिंह कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर कोई और नहीं बल्कि नीलकमल सिंह हैं। जी हां, नीलकमल सिंह के म्यूजिक वीडियोज इस बात का सबूत हैं कि वो भोजपुरी के हनी सिंह हैं। वो इंडस्ट्री में अपनी गायिकी और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ये वही सिंगर हैं, जिन्होंने दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे अभिनीत गाना ‘मरून कलर सड़िया’ गाया है। इस गाने को मिलियन्स में व्यूज मिले हैं और ये रील का टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग रहा है। हनी सिंह तो अभी भोजपुरी में अतरंगी गाना रैप स्टाइल में लेकर आए हैं, यहां तो भोजपुरी में नीलकमल सिंह हमेशा से इसी अंदाज में गाने लेकर आते रहे हैं। उनके गाने ट्रेंडिंग लिस्ट में भी रहते हैं। वो भोजपुरी के एकमात्र सिंगर हैं, जो खेसारी लाल और पवन सिंह से हटकर कुछ नई पेशकश लेकर आते हैं और दर्शकों को आकर दीवाना बना जाते हैं। उनका स्टाइल, गायिकी का अंदाज सब कुछ हनी सिंह से कम नहीं है।

सनी लियोनी संग किया था ‘लड़की दीवानी’

नीलकमल सिंह ने सनी लियोनी के साथ हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘लड़की दीवानी’ में काम किया था। इस गाने में उनका स्टाइल, गायिकी का अंदाज सब कुछ हनी सिंह से कम नहीं है। इस गाने का बैकग्राउंड म्यूजिक भी रैप स्टाइल में फिल्माया गया था। वहीं, उनका लुक और ड्रैसिंग सेंस भी यो यो हनी सिंह से कम नहीं था। ये सब कुछ बताते हैं कि नीलकमल सिंह भोजपुरी के हनी सिंह हैं। उनका गाना ‘लड़की दीवानी’ यूट्यूब पर म्यूजिक लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस महज 13 दिन में 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। सनी लियोनी संग उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

आकांक्षा पुरी, अनु मलिक संग किया था ‘आग लगा दी’

इसके साथ ही नीलकमल सिंह ने अनु मलिक और टीवी एक्ट्रेस के साथ ‘आग लगा दी’ में काम किया था। ये एक होली सॉन्ग था, जिसे होली के मौके पर यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने में आकांक्षा और नीलकमल सिंह की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसे 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में भी भोजपुरी स्टार का कमाल का स्वैग देखने के लिए मिला था। ये भी एक हिप हॉप सॉन्ग ही था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

नीलकमल सिंह के हिप हॉप स्टाइल वाले गाने

इसके अलावा भी नीलकमल सिंह के कई गाने रहे हैं, जिसमें उनका यो यो हनी जैसा ही हिप हॉप स्टाइल और सिंगिग को देखा जा सकता है। इसमें ‘ओढ़नी सर सर सरके’, ‘गाना डीजे पा पाजी’, ‘हीरोइन’, ‘चांद सा चेहरा’ और ‘कमर अप कमर डाउन’ जैसे गाने गाए हैं, जो हिट रहे हैं। इन्हें मिलियन्स में व्यूज मिले हैं साथ ही इसमें उनका यो यो हनी सिंह वाला स्वैग देखने के लिए मिलता है।

साउथ वर्सेस बॉलीवुड, ‘एम्पुरान’ या ‘सिकंदर’, ईद 2025 पर बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा सिक्का?