शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस कोविड पॉजिटिव थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की हालत बहुत खराब थी। दिव्या का निमोनिया बिगड़ गया था जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऐसे में टीवी इंडस्ट्री को इस खबर से काफी झटका लगा है। खबर है कि दिव्या को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

एक्ट्रेस को कुछ वक्त पहले कोविड पॉजिटिव (Covid 19) पाया गया था जिसके बाद से उन्हें मुंबई, गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस की हालत उस वक्त भी काफी गंभीर थी। ऑक्सिजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।  नेहा भटनागर का ऑक्सीजन लेवल 71 तक गिर गया था। एक्ट्रेस को वेंटिलेटर पर रहते काफी दिन हो चुके थे। इसके बाद आज 7 दिसंबर को 34 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिव्या गुलाबो का किरदार निभाती नजर आई थीं।

ईटाइम्स के मुताबिक दिव्या भटनागर की मां ने बताया कि उनकी बेटी दिव्या को पिछले 6 दिनों से तेज बुखार था। उन्हें काफी बेचैनी होने लगी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली से जब पहुंची तो साथ ऑक्सीमीटर लाई। जब हमने चेक किया तो ऑक्सीजन लेवल 71 तक आ गया था।’

दिव्या के पति उन्हें देखने तक नहीं पहुंचे!

दिव्या का मां ने बताया कि एक्ट्रेस के पति गगन उन्हें देखने तक नहीं पहुंचे। साल 2019 में दिव्या ने गगन से शादी की थी। दिव्या की मां ने बताया कि ‘कोई भी आपको कुछ भी बोले लेकिन समय ये बता रहा है कि सच क्या है। उसका पति धोखेबाज है। उसने दिव्या को छोड़ दिया। वह उसे देखने तक नहीं आया।’

रिपोर्ट के मुताबिक- दिव्या का इलाज औऱ उनकी आर्थिक मदद शशि-सुमित प्रोडक्शन कर रहा था। दिव्या उनका शो तेरा यार हूं मैं कर रही थीं। एक्ट्रेस शो जीत गई तो पिया मोरे, उड़ान जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।