हरियाणा में हुए मनीषा हत्याकांड का मामला पुराना नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाकर मार दिया गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मृतका आग की लपटों के साथ खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है। इस केस ने हर किसी को हैरान कर दिया है, लोगों में गुस्सा है और हर कोई निक्की के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।
खुशबू जो पिछले कई दिनों तक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में थीं। उन्हें कई लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया है कि अब वो लोग कहां हैं जो कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे रहे थे? दरअसल अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों को लेकर कहा था कि 25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी होती है। जिसके बाद खुशबू ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाई थी।
अब खुशबू ने निक्की हत्याकांड की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन! कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले कहां गए? निक्की ने कभी सोचा नहीं होगा कि वो ऐसे इस दुनिया से जाएगी। मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन!”
यह भी पढ़ें: खुशबू पटानी ने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर जताई थी नाराजगी

खुशबू ने आगे लिखा, “ये है हमारे समाज की इज्जत, हमारी बेटियां! धिक्कार है मां-बाप पर जो दहेज देते हैं या लेते हैं। कानूनी जुर्म होने के बावजूद ये आज भी चल रहा है। समझ जागो या हमारी कुर्बानियों से ही जागोगे? हर तरफ शैतान हैं और उनके लीडर हैं जो सिर्फ औरत के चरित्र पर टिप्पणियां देते हैं लेकिन आज वो गायब हैं। हैवान एक पल सोचते नहीं पीड़ा। हैवान हर हद पार करेगा, ये आपके और मेरे बीच हैं, ये वो हैं जो हर लड़की को R बोलते हैं और अपने ही घर की औरतों को… उम्मीद करती हूं प्रश्न कुछ न्याय करके देगा।” इस पोस्ट के साथ खुशबू ने यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को भी टैग किया है।