बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी की गिनती बी-टाउन के हॉट कपल्स में की जाती थी। बीते काफी समय से दोनों साथ नहीं हैं। बीते साल खबर आई थी कि कपल ने अपने छह साल पुराने रिलेशनशिप को तोड़ दिया है। जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए थे।

लेकिन दिशा के बर्थडे पर एक्टर ने उन्हें विश किया था। मगर ऐसा कभी नहीं हुआ कि ब्रेकअप के बाद दोनों एक साथ नजर आए हो। लेकिन अब हाल ही में ब्रेकअप के काफी समय बाद दोनों फिर एक बार साथ में स्पॉट किया गया है।

दोनों दिल्ली में आयोजित इवेंट हिस्सा के लिए मुंबई से एक ही फ्लाइट से ट्रेवल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। जिसमें टाइगर और दिशा एक दूसरे के बगल में बैठे और आपस में बातें करते दिख रहे हैं। इवेंट में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी दिशा के बगल में बैठी नजर आईं।

एक साथ नजर आए दिशा और टाइगर

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ दिशा दिल्ली में आयोजित इस इवेंट में एक साथ पहुंचे। हालांकि इस दौरान दोनों ने पैपराजी को अलग-अलग पोज दिए हैं। इस इवेंट में जहां टाइगर श्रॉफ ने ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग पेंट के साथ जूते पहने थे।

वहीं दिशा ने क्रॉप्ड पर्पल टॉप के साथ व्हाइट पेंट और स्नीकर पहने थे। इसके साथ ही दोनों ने डार्क सनग्लासेस भी पहने हुए थे। वहीं इस इवेंट में वहीं उनकी मां आयशा श्रॉफ उनके पीछे बैठी हैं। उनके साथ डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिंगजिंग डेन्जोंगपा भी दिखाई दे रहे हैं।

फ्लाइट में भी किया साथ सफर

वहीं इससे पहले एक वीडियो सामने आई थी जिसमें दिशा और टाइगर एक साथ फ्लाइट में सफर करते नजर आए थे। फ्लाइट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस अपने सामने बैठे रिंगजिंग और टाइगर को रिकॉर्ड करती दिखती हैं, जिसमें टाइगर की बस एक झलक ही देखने को मिलती है। दिशा टाइगर को एक बार फिर साथ में देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हैं। उनके फैंस उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे हैं।