Dinesh Lal Yadav Nirhua Bhojpuri Song: दिनेशा लाल यादव निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार माने जाते हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की कोरोना वायरस पर बनाए टिक-टॉक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस बीच दिनेश लाल का एक सोलो भोजपुरी गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। पहली बार रैपिंग शैली में बनाए गाने को लेकर निरहुआ के फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। वे यहां तक कह रहे हैं कि ये गाना भोजपुरी गानों का नेक्स्ट लेवल है। क्योंकि ऐसे गाने अब तक नहीं बने हैं।

बता दें 15 मार्च को सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर निरहुआ का ‘लभर कहतिया सॉरी’ बोल से एक भोजपुरी गाना रिलीज किया गया। गाने में निरहुआ के अपोजिट रेबेका नजर आ रही हैं। गाने में रैप का के साथ-साथ नागिन धुन का भी इस्तेमाल किया गया है। नागिन की धुन पर निरहुआ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच गाने की धूम इतनी है कि अब तक इसे वे 3 मिलियन से भी ज्यादा बार देख चुके हैं। वहीं जनकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने गाने के कमेंट बॉक्स में लिखा, वाह! मजा ही आ गया। एक दम हनी सिंह की तरह। एक यूजर ने लिखा, ‘जिया हो निरहू भैया। हिला के रख दिया। भोजपुरी-हिंदी गान का फ्लेवर दी। मस्तबा भैया लव यू।’ एक यूजर ने इस गाने को भोजपुरी में फैले अश्लीलता को संदर्भित करते लिखा, ‘एसे गाने से अश्लीलता से अजादी मिलती है। भोजपुरी सिनेमा बहुत आगे तक जायेगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘वाह रे भोजपुरी। अब तो बॉलीवुड भी भोजीवुड का लोहा मान गया है। तभी तो हिंदी चैनल पर भोजपुरी गाना धमाल मचा रहा है हमें गर्व है अपने भोजपुरी पर। अगर आप लोग भोजपुरिया है तो ऐसे ही प्यार देते रहें।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘काफी लंबे समय के बाद कोई भोजपुरी गाना आया है जिसमें वल्गर कंटेंट नहीं है। ऐसे गानों को देखना अच्छा लगता है।’ वहीं एक यूजर ने इस गाने को नेक्स्ट लेवल बताते हुए लिखा, ‘यह गाना भोजपुरी का नेक्स्ट लेवल सॉन्ग है।’ देखें वीडियो-


बता दें निरहुआ से पहले पवन सिंह के रिलीज हुए होली सॉन्ग- ‘कमरिया हिला रही है’ की लोगोंं ने जमकर तारीफ की थी। पवन सिंह के गाने की लोकप्रियता को देखते हुए ना सिर्फ फैंस बल्कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री ने उनका गुणगान किया था। फिलहाल दिनेश लाल यादव के इस सॉन्ग की दस्तक टिक टॉक पर भी हो चुकी है और लोग जमकर इस पर वीडियो बना रहे हैं।