बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मल्टीस्टारर फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस-दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ‘जवान’ का बोलबाला अभी से अमेरीका तक में देखने के लिए मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाला जी-20 के समिट के लिए 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इसकी तारीख 8-10 है। इसके बाद देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है?

शाहरुख खान ने साल 2023 की शुरुआत ही धमाकेदार की थी। उन्होंने शुरुआत में ‘पठान’ (Pathaan) रिलीज की थी, जो कि ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जहां बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक रही थीं वहीं, इसने 1000 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास ही रच दिया था। जबकि ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर काफी बवाल मचा था। इसके बावजूद भी किंग की स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी हुई थी। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख खान की ‘जवान’ को लेकर कह रहे हैं कि दिल्ली सीएम केजरीवाल ने इसे बिग बूस्ट दे दिया है। चलिए बताते हैं कैसे?

‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘जवान’?

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहले उस समय कोई हॉलिडे या वीकेंड नहीं था। दिन भी गुरुवार है। ऐसे में फैंस और ट्रेड एनालिस्ट इसकी कमाई पर तमाम कयास लगा रहे थे कि इसका बॉक्स ऑफिस कैसा रहेगा। इसी बीच अब जी-20 समिट को लेकर सीएम केजरीवाल ने 3 दिनों छुट्टी का ऐलान किया है, जिसके बाद कहा जाने लगा है कि अरविंद केजरीवाल ने फिल्म को बिग बूस्ट दे दिया है। जहां, कोई छुट्टी और वीकेंड नहीं था वहीं अब कहा जा रहा है कि सीएम का ये ऐलान शाहरुख की मूवी के लिए कमाल कर सकता है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि किंग खान फिल्म के जरिए दर्शकों पर अपना जादू फिर चला पाते हैं या नहीं। अगर फिल्म कमाल करती है तो सवाल ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने का है। खैर, अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा।

मल्टीस्टारर फिल्म है शाहरुख की ‘जवान’

‘पठान’ की सफलता के बाद ही ‘जवान’ का ऐलान कर दिया गया था। इसके बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों में इसे लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। फिल्म साउथ और बॉलीवुड का मिक्सअप है। इसे साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली कुमार निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे दमदार कलाकार भी एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। इसमें बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण भी हैं। शाहरुख के साथ उनकी ये इस साल की दूसरी फिल्म है।