हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी है और वो एक अस्पताल के बाहर निकल रहे हैं। उनको इस तरह देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं। पैपराजी ने धर्मेंद्र को स्पॉट किया और उनसे बात की, जिसमें धर्मेंद्र ने आंख में क्या हुआ ये बताया और खुद को स्ट्रॉन्ग भी कहा। इंटरनेट पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 89 साल के एक्टर मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। जहां उनकी दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। वीडियो के वायरल होते ही उनके फैंस कमेंट में उनके बारे में सवाल कर रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी हुई है, जिसके कारण उनकी आंख पर पट्टी बंधी है।
इस उम्र में आंख की सर्जरी कराने के बाद भी धर्मेंद्र हिम्मत के साथ नजर आए। धर्मेंद्र ने पैपराजी से अपनी आंख के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और लोग उनकी तारीफ करने लगे। धर्मेंद्र ने अपने दोनों हाथ ऊपर उठाते हुए कहा, “अभी मुझमें बहुत ताकत है, अभी मुझमें जान है। मैं अपनी आंख का इलाज करवा कर आया हूं। लव यू माय ऑडियंस, लव यू फैन्स, मैं स्ट्रॉन्ग हूं।’
इस उम्र में धर्मेंद्र जैसा जीने का जज्बा बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। एक्टर ने इस बारे में ज्यादा अपडेट नहीं दिया है कि उनकी आंख को क्या हुआ है, लेकिन उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि धर्मेंद्र अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं और उन्हें आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों में उनके छोटे लेकिन दमदार किरदारों को पसंद किया गया था। धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है।