हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने ऑनस्क्रीन कई जिंदगियां जी हैं। उनकी लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही, लेकिन चकाचौंध भरी जिंदगी के बीच वो एक शांत जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्होंने मुंबई की भागदौड़ से दूर लोनावला में एक शांत जगह पर अपना घर बसाया है। हरियाली, खेत और पगडंडियों के बीच धर्मेंद्र का फार्महाउस है, जहां वो अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रहते हैं।

Dharmendra News LIVE Updates

उनका ये 100 एकड़ का फार्महाउस है और उनका ज्यादातर समय वहीं बिताता है। यह कोई बहुत आलीशान हवेली नहीं है, बल्कि ये कई सालों तक बनाया गया उनका एक घर है। जिसमें धर्मेंद्र ने लगजरी से परे सादगी को चुना है और ये मुंबई के शोरगुल से बिल्कुल अलग है।

धर्मेंद्र ने कई बार बताया है कि उन्हें दिल से मिट्टी, फसलों, खुले आसमान और आजाद जिंदगी से प्यार है। पंजाब के साहनेवाल में पले-बढ़े धर्मेंद्र ने खेती-बाड़ी के बीच अपना बचपन बिताया। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने के बाद भी वो अपनी मिट्टी को नहीं भूले।

यह भी पढ़ें: कभी गैराज में सोते थे धर्मेंद्र, 200 रुपये में करते थे गुजारा, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

उनके इस फार्महाउस में अंदर लकड़ी का काम किया हुआ है और पत्थर और मिट्टी के रंग की बनावट का इस्तेमाल किया गया है। बैठक में भारी, आरामदायक सोफे हैं। एक बड़ा एरिया भी है, जहां धर्मेंद्र उनके साथ बैठते हैं जो उनसे मिलने आते हैं। धर्मेंद्र को लोगों से घिरे रहना पसंद है, खासकर परिवार से। उनके फार्म हाउस के बीचोंबीच एक खूबसूरत तालाब है, जिसके किनारे हर रोज ही-मैन चाय पीते हैं। इसकी तस्वीर भी धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर कई बार शेयर की।

यह भी पढ़ें: ‘मरे उनके दुश्मन’- दोस्त धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों पर फूटा शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा

फार्महाउस के आसपास खेत हैं, धर्मेंद्र अपनी जमीन पर फल, सब्जियां और चावल उगाते हैं। उन्होंने पौधों को पानी देते, आम तोड़ते, और यहां तक कि बत्तखों के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हैं।

उन्होंने अपने फार्महाउस पर गाय-भैंस भी पाली है। जिस तरह से वह अपने खेत के बारे में बात करते हैं, उसमें जिम्मेदारी का गहरा एहसास झलकता है। इसे वे देखभाल और सम्मान के साथ संभालते हैं, इसे किसी विलासिता या शौक की तरह नहीं देखते। धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ यहीं बिताते हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके फार्महाउस की कीमत 120 करोड़ रुपये है।