South Superstar Actor Success Story: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कलाकार सपने लेकर आते हैं कि वो भी एक दिन सफलता की ऊंचाइयों को छूएंगे और स्टारडम का स्वाद जरूर चखेंगे। इसमें कई एक्टर्स को सफलता मिलता तो कइयों के हाथ निराशा ही लगती है। वहीं, स्टार किड्स के लिए करियर की शुरुआत करना आसान हो जाता है लेकिन, इंडस्ट्री में टिके रहना उनके लिए भी मुश्किल होता है। कई एक्टर्स हैं, जिन्हें सफलता मिली लेकिन कई ऐसे भी रहे जो रातों रात गायब हो गए। इसी में से आज आपको साउथ के ऐसे सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जो कभी एक्टिंग से दूर भागते थे और इससे बचने के लिए उपवास रखते थे लेकिन, आज वो सुपरस्टार हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ स्टार एक्टर धनुष की। उनका असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। 28 जुलाई 1983 को जन्में एक्टर 42 साल के हो गए हैं। वो तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे थे, जिनका फैमिली बैकग्राउंड फिल्म था। एक्टर के पिता कस्तूरी राजा और उनके बड़े भाई सेल्वाराघवन एक मशहूर निर्देशक हैं। फिल्मी घराने के होने के बावजूद भी धनुष को एक्टिंग से जरा भी प्यार नहीं था। वो बचपन में एक्टिंग से बचपने के लिए इससे दूर भागते थे। बहाने बनाते थे। तरह-तरह के उपाय लगाते थे।
एक्टिंग नहीं कुकिंग में जाना चाहते थे धनुष
धनुष एक्टिंग नहीं बल्कि कुकिंग में जाना चाहते थे। उनकी कुकिंग काफी शौक था तो वो शेफ बनना चाहते थे। जब उनके परिवार ने उन्हें एक्टिंग स्कूल भेजने की बात की तो एक्टर ने इसका विरोध किया और खाना-पीना तक छोड़ दिया था। जैसे-तैसे उनका एक्टिंग स्कूल में दाखिला हुआ तो वो कोई ना कोई बहाने सोचते थे। अक्सर एक्टिंग स्कूल जाने से बचने के लिए धनुष उपवास तक रख लेते थे। लेकिन, किस्मत को मंजूर था उनका अभिनय के क्षेत्र में उतरना तो कितना ही भागते और इससे बचते। परिवार के कहने पर उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मी जगत को अपना लिया और एक्टिंग सीख ली। फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पिता की फिल्म से धनुष ने किया एक्टिंग में डेब्यू
धनुष के करियर में वो समय भी जल्द ही आ गया जब उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया। उन्होंने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ”थुल्लुवाधो इलमई’ से करियर की शुरुआत की। इसे साल 2002 में रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में की लेकिन, 2006 में आई फिल्म ‘पुधुपेट्टई’ से सफलता मिली। इससे उन्हें लोग जानने लगे। इसका डायरेक्शन उनके भाई ने किया था, जिसमें धनुष ने एक गैंगस्टर की भूमिका प्ले की थी। इसके बाद साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदुकलम’ उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट बनी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
वहीं, धनुष ने साल 2013 में हिंदी फिल्म में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म सोनम कपूर के साथ ‘रांझणा’ थी। इसमें उन्होंने एक बनारसी लड़के का रोल प्ले किया था, जिससे फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘शमिताभ’, सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखे थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म कुछ खास नहीं रहीं। मगर साउथ में उनका स्टारडम खूब रहा। साउथ की उनकी हिट फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘मारी’, ‘कोडी’, ‘वाडा चेन्नई’, ‘वेलैइला पट्टाधारी’, ‘असुरन’, और ‘कर्णन’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
धनुष ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनको ताने भी सुनने पड़े थे। वो भले ही स्टार किड के बेटे थे लेकिन, वो भी आलोचनाओं से बच नहीं पाए। अपने लुक्स की वजह से उन्हें आलोचनाओं के साथ ही ताने तक झेलने पड़े थे। उन्होंने खुद इसके बारे में बताया था कि उन्हें बॉडी शेमिंग तक झेलनी पड़ी थी। लुक्स की वजह से लोग उन्हें ऑटो ड्राइवर तक कह देते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने टैलेंट और काम के दम पर आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया।
ग्लोबल फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं धनुष
इसके साथ ही साल 2019 में आई फिल्म ‘असुरन’ से उनका डंका दुनियाभर में बजा। इस फिल्म में उनका रोल एक गरीब किसान का था। इस फिल्म के लिए एक्टर ने एक बार फिर से नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। इतना ही नहीं, धनुष ने केवल बॉलीवुड और साउथ ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी किस्मत आजमाई थी। साल 2022 में वो हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में दिखे थे। धनुष आज तमिल ही नहीं बल्कि ग्लोबल फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं।
‘गेरुआ कलर’, सावन के तीसरे सोमवार को छाया खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग, यूट्यूब पर मचाई धूम