इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स हैं, जो लगातार पोस्ट कर इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान को आईना दिखा रहे हैं। अब छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बार फिर पोस्ट कर भारत का समर्थन किया और पाकिस्तान को आईना दिखाया है।
बता दें कि ‘गोपी बहू’ पिछले काफी समय से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे इस मुद्दे को लेकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रही हैं। अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दाऊद इब्राहिम, मौलाना मसूद अजहर, हाफिज सईद का भी जिक्र किया है।
भारत को किया सपोर्ट
अब देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “शांति एक सुंदर विचार है, लेकिन एकतरफा उम्मीद शांति नहीं है। सालों से भारत ने दर्द, उकसावे और खून-खराबे को झेला है। हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड… दाऊद इब्राहिम, मौलाना मसूद अजहर, हाफिज सईद और कई अन्य पाकिस्तान द्वारा संरक्षित और सशक्त होकर आजाद घूम रहे हैं।”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “हमने इंतजार किया, हमने बात की, हमने उम्मीद की, लेकिन इंतजार की कीमत क्या है? और कितने लोगों की जान जाएगी? कार्रवाई में देरी करना युद्ध को टालना नहीं है, यह आगे चलकर और अधिक पीड़ा को आमंत्रित करना है। हमें चक्कर लगाना बंद करना चाहिए। हिसाब-किताब नजदीक है।”
लास्ट में एक्ट्रेस ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, “युद्ध अपरिहार्य है। पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं है। यह हमारे देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़े होने का समय है। शांति वार्ता स्मार्ट लग सकती है, शायद ट्रेंडी और कूल भी, लेकिन आइए हम खुद को मूर्ख न बनाएं, जय हिंद।”
बीती रात भी देवोलीना ने किया था पोस्ट
इससे पहले बीती रात भी देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि जय महाकाल, जय कामाख्या… अधर्मियों का विनाश हो। फिर उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जुग जुग जिए आप मोदी जी। भगवान आपको हमें खुश रखे। अब इतिहास बदलने का समय आ गया है। भारत का सच्चा और निस्वार्थ बेटा, नरेंद्र मोदी और इंडियन आर्मी, भारत सदैव आपका कर्जदार रहेगा, धन्यवाद। भारत माता की जय, जय हिंद की सेना।